Advertising
Home Top stories पिता का मर्डर कराने वाली मां-बेटी की लवस्टोरी: मां को मुस्लिम,...
Advertising
<

पिता का मर्डर कराने वाली मां-बेटी की लवस्टोरी: मां को मुस्लिम, बेटी को गैरबिरादरी के लड़के से प्यार हुआ, बॉयफ्रेंड से पिता को मरवा दिया – Meerut News

1
पिता का मर्डर कराने वाली मां-बेटी की लवस्टोरी:  मां को मुस्लिम, बेटी को गैरबिरादरी के लड़के से प्यार हुआ, बॉयफ्रेंड से पिता को मरवा दिया – Meerut News

पिता का मर्डर कराने वाली मां-बेटी की लवस्टोरी: मां को मुस्लिम, बेटी को गैरबिरादरी के लड़के से प्यार हुआ, बॉयफ्रेंड से पिता को मरवा दिया – Meerut News

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में किसान सुभाष की उसकी बेटी सोनम ने अपनी मां कविता, कविता के प्रेमी गुलजार और अपने प्रेमी विपिन के साथ मिलकर हत्या कर दी। सुभाष की हत्या की बड़ी वजह उसकी बेटी सोनम की आशिकी थी। सोनम को गैर बिरादरी के लड़के विपिन से मोहब्बत ह

.

वहीं सुभाष की पत्नी कविता की भी गांव के मुस्लिम युवक गुलजार से करीबी थी। वो पति से छुटकारा चाहती थी। इसलिए कविता भी इस हत्याकांड में शामिल हुई और पति की हत्या करा दी। अब मां-बेटी की लवस्टोरी पढ़िए…

सुभाष के बेटे थाने में रोते हुए दिखे थे। परिवार के लोग उन्हें संभालते रहे।

2 साल पहले सोनम-विपिन मिले थे सुभाष की बेटी सोनम बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। मेरठ के कनोहर लाल पीजी कॉलेज में पढ़ती है। 2 साल पहले सोनम-विपिन की लवस्टोरी शुरू हुई। दरअसल विपिन कंकरखेड़ा का रहने वाला है। यहां कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज के पास एक दूध की दुकान में काम करता है। आते-जाते वक्त उसने सोनम को देखा। सोनम भी विपिन को देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों में थोड़ी बातचीत हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे।

सोशल मीडिया से शुरू हुई लवस्टोरी विपिन-सोनम ने एक दूसरे को टेलिग्राम और इंस्टाग्राम पर देखा। दोनों ने एक दूसरे को फॉलो किया। इसके बाद वहीं दोनों की बातचीत शुरू हुई। दोनों लंबी-लंबी चैटिंग करने लगे। चैटिंग के बाद फोन पर बातचीत होती। दोनों मिलने जुलने लगे। क्योंकि सोनम का कॉलेज और विपिन की शॉप में तकरीबन 500 मीटर की दूरी है। इसलिए रोजाना ही दोनों एक दूसरे को देखते, बातें होती और मिलते भी थे।

Advertising

गैर बिरादरी में शादी नहीं कराता सुभाष विपिन-सोनम की बिरादरी अलग है। सोनम जानती थी कि उसके पिता इस रिश्ते के लिए कभी हां नहीं करेंगे। क्योंकि उसकी बड़ी बहन डॉली ने अभी मार्च 2025 में एक दलित टैंपू चालक के साथ भागकर शादी कर ली। इस रिश्ते के लिए भी सुभाष कभी राजी नहीं था। इसके बावजूद सोनम ने विपिन से नजदीकी बढ़ाई। उसने ठान लिया था कि विपिन से अगर उसके घरवाले शादी नहीं कराएंगे तो वो खुद अपनी बड़ी बहन की तरह विपिन संग भागकर शादी कर लेगी।

मां और बेटी को पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया गया।

अप्रैल में घरवालों के सामने खुली बात अप्रैल 2025 में सोनम के अफेयर की जानकारी उसके घरवालों को हो गई। घरवालों ने एक दिन सोनम को किसी युवक से मोबाइल पर बात करते देखा। बाद में पूछताछ हुई तो उसने सारा सच बता दिया। सुभाष के सामने सोनम अड़ गई कि वो विपिन से ही शादी करेगी। वो अपने फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरा होने का इंतजार कर रही है। फाइनल होते ही वो विपिन से शादी कर लेगी। लेकिन सुभाष ने दलित युवक से शादी कराने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वो जल्दी सोनम की शादी अपने जानकार में कराएगा। बड़ी बेटी तो भाग चुकी है, छोटी भी उसके जैसी हरकत करके समाज में बदनामी न कराए। लेकिन सोनम नहीं मानी उसने कई बार पिता से कहा कि वो विपिन को अपना लें।

सुभाष नहीं माना तो बनाई हत्या की प्लानिंग जब सुभाष विपिन से शादी को तैयार नहीं हुआ तो सोनम ने मन में ठान लिया कि विपिन को हासिल करने के लिए उसे पिता को किनारे लगाना पड़ेगा। वो अप्रैल से ही ताक में थी कि सुभाष को रास्ते से कैसे हटाया जाए। इस काम में उसने अपनी मां कविता, प्रेमी गुलजार, अपने प्रेमी विपिन और विपिन के दोस्त असगर की मदद ली और सुभाष की हत्या करा दी।

……………………….

यह भी पढ़ें :

मेरठ में पिता का मर्डर कराने वाली मां-बेटी का कबूलनामा: हमें घर में प्यार नहीं मिला, इसलिए बाहर ढूंढा, मम्मी को भी परेशान करते थे

‘मेरे पापा गुस्सैल थे। बेवजह मम्मी को पीटते थे। उन्हें दीदी की लव मैरिज से भी परेशानी थी। दीदी को भागकर शादी करनी पड़ी। जब मैंने कहा कि मैं विपिन से शादी करना चाहती हूं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। वो कहने लगे कि तू भी डोली के नक्शे कदम पर चलेगी, मैं ये होने नहीं दूंगा। फिर वो मम्मी को भी परेशान करते। कहते तूने दोनों लड़कियों को बिगाड़ दिया। हम परेशान थे, इसलिए हमें उनको मारना पड़ा।’ पढ़िए पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising