कैप्टन कूल धोनी का 44वां जन्मदिन: रांची में दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे, केक काटने से पहले इजाजत भी ली, बोले- केक कट कर दूं h3>
स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एम एस धोनी का केक काटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 3 ICC ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी केक काटने से पहले दोस्तों से इजाजत लेते नजर आ रहे हैं।
धोनी ने रांची स्थित अपने फार्महाउस पर करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही केक लाया जाता है, धोनी मुस्कराते हुए पूछते हैं, कट कर दूं? इस पर वहां खड़े एक दोस्त ने जवाब दिया ‘हां’। इसके बाद धोनी ने अपने सभी दोस्तों को केक खिलाया।
तीन ICC ट्रॉफी जिताने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान धोनी अब तक के एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीन ICC ट्रॉफी, 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई हैं। उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट में भी नंबर-1 टीम बना। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप उनके संन्यास लेने के बाद शुरू हुई। उन्होंने 2014 में टेस्ट से और 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन IPL में अब भी खेल रहे हैं।
Advertising
धोनी एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारत को तीन ICC ट्रॉफी – 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताई हैं।
धोनी के वे 5 फैसले, जिनसे धोनी कैप्टन कूल कहलाए
- 2007: जोगिंदर को आखिरी ओवर दिया 2007 T20 वर्ल्ड कप फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ खेला जा रहा था। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 13 रन चाहिए थे। ऐसे में धोनी ने कम अनुभव वाले गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को आखिरी ओवर दिया और उन्होंने मैच जिता दिया।
- 2011 : वर्ल्ड कप फाइनल में बैटिंग ऑर्डर बदला श्रीलंका से वर्ल्ड कप फाइनल में जब भारत मुश्किल में था, तब धोनी ने फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह से पहले खुद बैटिंग करने का फैसला लिया। उन्होंने नाबाद 91 रन बनाकर भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताया।
- 2012: टेस्ट सीरीज 4-0 से हारे, मीडिया की तीखे सवालों पर शांत रहे 2012 भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को 4-0 से हार मिली थी, लेकिन धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न तो टीम को कोसा, न ही नाराजगी दिखाई। उन्होंने जर्नलिस्ट के सवाल पर शांत होकर कहा कि सीखना जरूरी है।
- 2016 : बांग्लादेश के खिलाफ रनआउट से जिताया 2016 T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। धोनी ने ग्लव्स उतारकर खुद रनआउट के लिए दौड़ लगाई और मैच जिता दिया।
- 2018: वापसी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया 2 साल के बैन के बाद CSK की टीम लौटी, सभी ने टीम को ‘डड्स आर्मी’ कहा। लेकिन धोनी ने बेहद ठंडे दिमाग और अनुभव के साथ टीम को संभाला।
वनडे में 200 मैचों में कप्तानी की वनडे में धोनी ने 200 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें उन्हें 110 जीत मिली। जबकि 74 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धोनी ने 2011 में भारत को वनडे वर्ल्ड कप दिलाया। 2013 में भारत की कप्तानी में धोनी ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
पहले टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की धोनी ने 2007 के पहले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की। टी20 इंटरनेशनल में धोनी ने 98 मैच खेले। इसमें उन्होंने 37.60 की औसत से 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए। बतौर कप्तान 72 टी20 मैचों में उन्हें 41 जीत मिली।
टेस्ट क्रिकेट में 27 में जीत दर्ज की टेस्ट क्रिकेट में भी धोनी ने शानदार कप्तानी की। उन्होंने 90 टेस्ट में 4,876 रन बनाए। इस दौरान धोनी के नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की, इसमें उन्हें 27 में जीत मिली। धोनी ने भारत को ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनाया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार उन्हें 4-0 से हराया।
IPL में अभी खेल रहे हैं धोनी धोनी इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन IPL में वे खेल रहे। 5 बार चेन्नई सुपर किंग्स को IPL में जीत दिलाने वाले धोनी ने 2025 के सीजन में भी कप्तानी की। उन्होंने 278 मैच, 5,439 रन बनाए। 24 अर्धशतक भी लगाए।
ICC ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया 10 जून को एमएस धोनी को ICC ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वे यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बने थे। धोनी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- ‘ICC हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम देखना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पल मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।’
ICC की वह पोस्ट, जिसमें धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का ऐलान किया गया।
खबरें और भी हैं…