Advertising
Home Top stories जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न: हॉकी, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल में...
Advertising
<

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न: हॉकी, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल में विजेताओं को मिले पुरस्कार – Bijnor News

0
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न:  हॉकी, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल में विजेताओं को मिले पुरस्कार – Bijnor News

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न: हॉकी, कबड्डी, खो-खो और बास्केटबॉल में विजेताओं को मिले पुरस्कार – Bijnor News

जहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद बिजनौर की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन किया।

प्रतियोगिता में चार खेलों का आयोजन हुआ। हॉकी बालक वर्ग में आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर ने राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर को 2-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग में एसबीबीएम धामपुर ने एवरग्रीन इंटरनेशनल स्कूल भगेड़ा को 34-15 से पराजित किया।

खो-खो बालिका में केपीएस बिजनौर ने डीडीपीएस बिजनौर को 10-2 से हराया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में नजीबाबाद ने आरआर मुरारका को 26-17 से पराजित कर विजय हासिल की।

Advertising

जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आत्मअनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सहायक जिला खेल अधिकारी हिमांशु ने बताया कि इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।

सुविधाएं होंगी बेहतर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।

इन लोगों की रही मौजूदगी इस अवसर पर राजकुमार जिला क्रीड़ाधिकारी, हिमांशु सहायक जिला खेल कार्यालय बिजनौर, थोमस जी, चित्रा चौहान, जितेन्द्र कुमार, अंशु चौधरी, मौ0 नदीम, शुभम तोमर, विशाल कुमार, मोहित कुमार, फिरोज खान, आदित्य सिंह, अशोक त्यागी, संजीव दास, योगेश्वर त्यागी, प्रभात कुमार, राजेन्द्र सोलंकी, अरविन्द अहलावत व आदि खेल प्रेमी एवं पत्रकार बंधु ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising