Advertising
Home Top stories लखनऊ इंदिरा नगर में व्यापारियों का सम्मान समारोह: व्यापारियों की आत्महत्या...
Advertising
<

लखनऊ इंदिरा नगर में व्यापारियों का सम्मान समारोह: व्यापारियों की आत्महत्या पर चिंता जताई , पौधे लगाने का लिया संकल्प – Lucknow News

9
लखनऊ इंदिरा नगर में व्यापारियों का सम्मान समारोह:  व्यापारियों की आत्महत्या पर चिंता जताई , पौधे लगाने का लिया संकल्प – Lucknow News

लखनऊ इंदिरा नगर में व्यापारियों का सम्मान समारोह: व्यापारियों की आत्महत्या पर चिंता जताई , पौधे लगाने का लिया संकल्प – Lucknow News

लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरा नगर द्वारा मयूर कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश विधि सलाहकार सुनिधि चौधरी मौजूद र

.

कार्यक्रम के दौरान व्यापारिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले इंदिरा नगर महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, मयूर कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विवेकानंद दुबे, इंदिरा नगर सचिव सुनील रावत, और सुगामऊ इकाई अध्यक्ष यशपाल सिंह ‘थापा जी’ को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सभी को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

व्यापारियों को किया गया सम्मानित

व्यापारियों कि आत्महत्या पर जताई चिंता

इस कार्यक्रम के दौरान समाज में व्यापारियों की आत्महत्याओं पर चिंता जताई। हाल ही में राजाजीपुरम में हुई व्यापारी आत्महत्या की घटना को बेहद दुःखद बताया । राजेश सोनी ने कहा संगठन किसी भी व्यापारी की मानसिक या आर्थिक समस्या में उनके साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव मदद करेगा। यह हम लोगों के लिए जरूरी है कि अपने आसपास व्यापारी भाइयों की स्थिति जानते रहे। संगठन के साथ मिलकर किसी भी समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है।

Advertising

पर्यावरण सरंक्षण को लेकर संकल्प

कार्यक्रम में व्यापारियों ने दूषित पर्यावरण पर चिंता जताई।दिन-प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है । जिसका सीधा असर हम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। एयर कंडीशन की संख्या बढ़ रही है और विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं इसलिए जरूरी है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा अपने घरों और खाली मैदाने में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पेड़-पौधे लगाए और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस अवसर पर आकाश अग्रवाल, सचिव शरद मेहरोत्रा, आशुतोष अग्रवाल, सितांशु सोनकर, प्रतिबिंब गुप्ता, अंकित सोनी, नीरज सोनी, एडवोकेट कृष्ण लाल, एडवोकेट राजेश विद्यार्थी, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षत चौधरी समेत अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising