Advertising
Home Top stories दुर्योधन की भूमिका में तेजस्वी- गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री बोले- BJP...
Advertising
<

दुर्योधन की भूमिका में तेजस्वी- गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री बोले- BJP की सरकार में अंबेडकर को मिला भारत रत्न, बखरी की सीट बीजेपी की होनी चाहिए – Begusarai News

4
दुर्योधन की भूमिका में तेजस्वी- गिरिराज सिंह:  केंद्रीय मंत्री बोले- BJP की सरकार में अंबेडकर को मिला भारत रत्न, बखरी की सीट बीजेपी की होनी चाहिए – Begusarai News

दुर्योधन की भूमिका में तेजस्वी- गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री बोले- BJP की सरकार में अंबेडकर को मिला भारत रत्न, बखरी की सीट बीजेपी की होनी चाहिए – Begusarai News

भाजपा ने आज बेगूसराय के एकमात्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बखरी में संत शिरोमणि रविदास जिला सम्मेलन-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मिथिला की धरती है, जहां भगवान शंकर ने विद्यापति के यहां सेवा किया

.

बिहार की यह सांस्कृतिक धरती है। सनातनियों की धरती है। बाबा साहब अंबेडकर देश का बंटवारा नहीं चाहते थे, उन्हें किसने अपमानित किया। यह बात दलित समाज के पढ़े लिखे लोग जानते हैं। कांग्रेस पार्टी ने दो-दो बार उन्हें चुनाव हराया।

सबने भारत रत्न ले लिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को नहीं दिया गया। जब अटल वाजपेयी सरकार में आए तो उन्होंने भारत रत्न दिया। बाबा साहब जहां जन्म लिए, पले-बढ़े, उस जगह को भाजपा ने आगे बढ़ाया। वह भारत के जन-जन के मन में बसे हो हुए हैं। मैं चैलेंज करता हूं कि जिसे लड़ना है, तो सामने आकर लड़ो। किस सीट से चुनाव कौन लड़ेगा, यह एनडीए के नेता तय करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भीड़।

बखरी की सीट बीजेपी की होनी चाहिए

Advertising

भाजपा की ओर से एनडीए में अपना पक्ष रखा जाएगा कि बखरी की सीट बीजेपी की होनी चाहिए। लेकिन एनडीए यह तय करेगी कि चुनाव कौन लड़ेगा, नेता कौन होगा। एनडीए एकजुट है, जो चुनाव के समय दल बदलू की भूमिका में रहे तो उन्हें निकाल देने की जरूरत है। बेगूसराय और बखरी की धरती क्रांतिकारियों की धरती है, नमक आंदोलन की धरती है। यहां लोग विभेद करना चाहते हैं, यह विभेद नहीं होने देना है।

लालू यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। धृतराष्ट्र की तरह अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं। वह ऐसा बेटा जो दुर्योधन की तरह है, जो कृष्ण को बांधने चला था। आज वह बिहार के मुख्यमंत्री को गाली दे रहा है, देश के प्रधानमंत्री को गाली दे रहा है।

शर्म आनी चाहिए जो खुद भ्रष्टाचार और परिवारवाद में घिरा है, वह दूसरों को क्या कहेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनावी लड़ेंगे और आगे सरकार भी बनाएंगे, कोई चिंता की बात नहीं है।

समारोह को संबोधित जनक राम ने भी किया है।

मुख्यमंत्री ने पेंशन की राशि बढ़ाई

गिरिराज सिंह ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को मिलने वाले पेंशन की राशि तीन गुना बढ़ाकर 400 से 1100 कर दिया है। यहां जितने भी रोड हैं सबको ठीक कराया, यह नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार की सड़क है। महिलाओं को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के रहते लखपति दीदी बनाएंगे। खाते में पैसा भी जाएगा, कितना पैसा जाएगा यह भी नहीं बताएंगे।

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में मंत्री जनक राम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था, जो कौम अपने पूर्वज का इतिहास नहीं रच सकता, वह कभी भविष्य में तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए आपको अपने पूर्वजों का इतिहास आगे बढ़ाना है, नया इतिहास गढ़ना है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रहे हैं।

लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा

समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है, उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। 700 सालों तक मुगलों का शासन रहा, 200 साल तक अंग्रेजों का शासन रहा। उनके शासन में वोट देने का अधिकार नहीं था, राजतंत्र चलता था प्रजातंत्र नहीं था। राजा का बेटा राजा और रानी की बेटी रानी बनती थी। हम सबको उनकी गुलामी करने का अधिकार था।

कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री गिरिराज सिंह।

नीतीश कुमार पूरे बिहार के 14 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। बिहार में एक नेता है जिनके पिताजी मुख्यमंत्री थे। उन्होंने चारा घोटाला किया, अलकतरा खा गए, इनकम टैक्स का रेड पड़ा और चोरी में पकड़े गए तो जेल जाना पड़ा। उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दिया है। जब चुनाव लड़ने से रोक लगा दिया तो अपने बेटा को आगे कर दिया।

राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा

अंबेडकर ने ही कहा था राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, मुख्यमंत्री का बेटा मुख्यमंत्री नहीं बनेगा, प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। लेकिन 45 साल तक एक परिवार देश की सत्ता में रही। लंबे समय तक एक नेता की माता ने सत्ता चलाया, जिन्हें राजमाता कहा जाता था। बिहार में लंबे समय तक जिनके माता-पिता की सरकार रही, इसके बाद लोगों ने ठाना की जातिवाद को हटाना है, गुंडाराज को हटाना है, तब सुशासन राज कायम हुआ है, जिसे हम सबको बहाल रखना है।

पूर्व विधायक रामानंद राम की अध्यक्षता और विनोद राम के संचालन में आयोजित समारोह को जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सुनील राम, रामशंकर पासवान, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, साहेब सिंह, कृष्ण मोहन चौधरी, नीरज नवीन, सिद्धेश आर्य एवं कपिलदेव राम आदि ने भी संबोधित किया।

बता दें कि शंकरपुरा में आयोजित समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा व अनुसूचित जाति जनजाति प्रदेश महामंत्री संजय राम आदि ने संयुक्त रूप से किया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising