पीएम का कुशीनगर एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट: सीवान कार्यक्रम के बाद दिल्ली होंगे रवाना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Kushinagar News h3>
अनूप कुमार यादव | कुशीनगर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट पर पहुंचेंगे। यहां से वह वायुसेना के विशेष विमान से उतरने के बाद सेना के 4 एमआई-17 हेलिकॉप्टरों से बिहार के सीवान जिले के जसौली गांव के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर 11:15 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 11:50 बजे जसौली में बने हेलीपैड पर उतरेगा।
हेलीपैड से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से 11:55 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और ठीक 12:00 बजे मंच पर पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। वह करीब 1 घंटा 15 मिनट तक मंच पर रहेंगे और इस दौरान विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे दोपहर 1:15 बजे वापस कुशीनगर एयरपोर्ट लौटेंगे और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
एयरपोर्ट बना छावनी, 500 से ज्यादा जवान तैनात
प्रधानमंत्री की ट्रांजिट विजिट को देखते हुए कुशीनगर एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर दो एसपी, तीन एएसपी, चार सीओ समेत 14 वरिष्ठ अधिकारी और 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक प्लाटून पीएसी भी मौके पर मौजूद है।एयरपोर्ट को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है और ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Advertising
दो सेफ हाउस, डॉक्टरों की टीम और एयरबेस तैयार
एयरपोर्ट परिसर के भीतर और बाहर दो सेफ हाउस बनाए गए हैं। एक सेफ हाउस में आठ डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है। एयरपोर्ट से सटे शाहपुर कुरमौटा, नरकटिया, मिश्रौली समेत कई गांवों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाउंड्री वॉल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित मकानों की निगरानी भी की जा रही है।
यातायात पर सख्ती, निजी वाहन प्रतिबंधित
प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए 20 जून को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
प्रमुख निर्देश:
- भलुही मदारी पट्टी चौराहे से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले सभी निजी वाहनों पर रोक।
- एयरपोर्ट कट से एयरपोर्ट तक निजी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित।
- ड्रोन उड़ाना भी पूरी तरह वर्जित, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
वैकल्पिक रूट भी तय
व्यावसायिक वाहनों के लिए डायवर्जन
- पडरौना से गोरखपुर: पडरौना, बैरिया काटा, सपहा नहर, गोपालगढ़ होकर जाएंगे।
- गोरखपुर से पडरौना: गोपालगढ़, सपहा नहर, बैरिया काटा होकर वाहन रवाना होंगे।
कुशीनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान के अनुसार अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सहयोग करें।
सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल, एडीजी ने दिए निर्देश
एडीजी डॉ. के एस प्रताप कुमार ने गुरुवार को कुशीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल कराई। उन्होंने बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा और जीआरपी गोरखपुर की पुलिस को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था एयरपोर्ट परिसर में और दो लेयर की सुरक्षा बाहर सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री के ट्रांजिट कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News