उन्नाव में नहर से मिला 60 वर्षीय महिला का शव: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त के प्रयास जारी – Unnao News h3>
| उन्नाव21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उन्नाव जनपद मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के PD नगर नहर में मंगलवार सुबह लगभग 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने नहर में शव बहने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचाकर शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त शुरू किया।
बताया जा रहा है कि महिला का शव नहर में उतराकर आया हुआ था। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित किया, जिसके बाद सदर कोतवाल अवनीश सिंह और अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने दल बल सहित मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने गांव वालों से शिनाख्त करवाने की भी कोशिश किया, लेकिन कोई भी मृत महिला की पहचान नहीं बता सका।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है, जहां चिकित्सकों की टीम शव का पोस्टमार्टम कर मौत की असली वजह तय करेगी। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी संपर्क किया, साथ ही गांव और शहरी इलाके की पुलिस चौकियों से गायब लोगों की जानकारी मांगी जा रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त किया जा सके।
गौरतलब है कि घटनास्थल से मात्र थोड़ा ही दूर भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित विधायक आसुतोष शुक्ला का निवास भी है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाकर रखा हुआ है, लोगों ने पुलिस से मामले की गहन जांच किए जाने की मांग किया है, ताकि असली कारणों का खुलासा किया जा सके।
Advertising
फिलहाल पुलिस ने शव मिलने की सूचना जिले भर के थाने-चौकियों तक पहुंचा दी है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी फोटो जारी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचे और शिनाख्त संभव हो सके। पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि अगर उनके आस-पड़ोस या संबंधियों में कोई गायब है या इस संदेश या फोटो से कोई जानकारी उनके पास है, तो तत्काल पुलिस से संपर्क साधें।
सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही उसके नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस ने फिलहाल अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है और हर एंगल से घटना की जांच किया जा रही है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News