Advertising
Home Top stories ‘जल ही जीवन है ये बात जन-जन को बतानी है’: कानपुर...
Advertising
<

‘जल ही जीवन है ये बात जन-जन को बतानी है’: कानपुर में संघ के कार्यक्रम में जे नंद कुमार बोले- कार्यकर्ता निर्माण से होगा राष्ट्र निर्माण – Kanpur News

5
‘जल ही जीवन है ये बात जन-जन को बतानी है’:  कानपुर में संघ के कार्यक्रम में जे नंद कुमार बोले- कार्यकर्ता निर्माण से होगा राष्ट्र निर्माण – Kanpur News

‘जल ही जीवन है ये बात जन-जन को बतानी है’: कानपुर में संघ के कार्यक्रम में जे नंद कुमार बोले- कार्यकर्ता निर्माण से होगा राष्ट्र निर्माण – Kanpur News

मंच से बोलते हुए समारोह के मुख्य वक्ता जे नंद कुमार।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिक्षा वर्ग के समापन समारोह के मुख्य वक्ता जे नंद कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता निर्माण बिना हम राष्ट्र को परम वैभव पर नहीं पहुंचा सकते हैं। पर्यावरण पर बोले कि जल ही जीवन है, इस बात के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है।

.

संघ शताब्दी वर्ष में चल रहा है। इस वजह से स्वयं सेवक संघ से अछूते लोगों तक पहुंच उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करे, यहीं शताब्दी वर्ष का लक्ष्य होना चाहिए।

संघ के शिक्षा वर्ग में 20 दिन में जो शारीरिक अभ्यास किया, उसका सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।

पाकिस्तान को मिला जवाब ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए जे नंद कुमार ने कहा कि इसकी सफलता से जहां पाकिस्तान को मुंह तोड़ तो जवाब मिला पर उससे अधिक गर्व की बात है कि इसका संदेश अमेरिका और चीन को भी उनके लिए सबक है कि इन दोनों देशों के हथियार पाकिस्तान के पास थे।

Advertising

कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का समापन मंगलवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पूर्वी यूपी क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) का समापन कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, आजाद नगर में हुआ। बीते दिनों इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथि पद्मश्री उमा शंकर पांडे, मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे नंद कुमार के साथ ही कानपुर विभाग के विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू और वर्ग के सर्वाधिकारी भुवनेश्वर वर्मा रहे।

संघ की हर शाखा में राष्ट्र चिंतन जे नंद कुमार ने बताया कि संघ की स्थापना समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत करने के लिए हुई थी। संघ की शाखा में हर दिन राष्ट्र का चिंतन होता है। स्वयंसेवक ऋषि, मुनियों की तपस्या और त्याग को सामने रखकर कार्य करते हैं।

अब भी बहुत से क्षेत्रों तक पहुंचना शेष है। नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग (द्वितीय) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक बड़ी विपक्षी पार्टी के प्रतिनिधि आए थे। यह भी हमारी सामाजिक शक्ति को दिखाता है।

स्वयंसेवकों ने शाखा में किया प्रदर्शन।

देश के पास एक फीसदी मीठा जल समारोह के मुख्य अतिथि एवं पद्मश्री उमा शंकर पांडेय ने कहा कि जल है, तो कल है। देश के पास एक फीसदी मीठा जल है। कुंतलों लकड़ी का प्रयोग करते हैं, लेकिन पेड़ लगाने से परहेज है। कुसी सुदर्शन और नाना जी देशमुख से प्रेरित होकर मैंने जल पर काम किया। भारत रत्न अटल वाजपेयी ने कहा था कि तीसरा विश्व युद्ध जल के लिए होगा।

शारीरिक प्रशिक्षण का सार्वजनिक प्रदर्शन किया संघ के शिक्षा वर्ग में 20 दिन में जो शारीरिक अभ्यास किया, उसका सार्वजनिक प्रदर्शन करके दिखाया। यहां अखिल भारतीय सह गौसेवा प्रमुख नवल, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम, क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जायसवाल मौजूद रहे।

इसके अलावा सह क्षेत्र कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश कुमार, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अखिलेश, क्षेत्र सेवा प्रमुख यु़द्धवीर, प्रांत प्रचारक श्रीराम, प्रांत संघचालक भवानी तिवारी, सह प्रांत प्रचारक, मुनीष रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising