Advertising
Home Top stories प्रदेश संगठन का मॉडल अपनाएगी AICC: खरगे व राहुल ने केंद्रीय...
Advertising
<

प्रदेश संगठन का मॉडल अपनाएगी AICC: खरगे व राहुल ने केंद्रीय बैठकों में राजस्थान के बूथ-मंडल मैनेजमेंट पर की थी बात – Jaipur News

2
प्रदेश संगठन का मॉडल अपनाएगी AICC:  खरगे व राहुल ने केंद्रीय बैठकों में राजस्थान के बूथ-मंडल मैनेजमेंट पर की थी बात – Jaipur News

प्रदेश संगठन का मॉडल अपनाएगी AICC: खरगे व राहुल ने केंद्रीय बैठकों में राजस्थान के बूथ-मंडल मैनेजमेंट पर की थी बात – Jaipur News

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अब राजस्थान के संगठनात्मक मॉडल पर फोकस कर रही है। पिछले दिनों हुई एआईसीसी की अलग-अलग स्तर की बैठकों में केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के संगठन को देशभर में लागू करने और संगठन मजबूती पर जोर दिया था। पूर्व में जयपुर में हुई स

.

असल में राजस्थान में बूथ, नगर, मंडल और ब्लॉक स्तर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों का संगठनात्मक सेट-अप तैयार कर लिया गया है। इसके जरिए प्रदेशभर में लाखों कार्यकर्ता पदाधिकारी के रूप में वर्तमान प्रदेश कांग्रेस की फौज के रूप में तैयार हो चुके हैं। इसी फौज का असर पिछले दिनों जयपुर में हुई सभा में दिखा भी। ऐसे में प्रदेश का यह मॉडल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की नजर में भी आया। इसकी हलचल पार्टी में तेजी से बढ़ गई।

राजस्थान में ट्रेनिंग को आएंगे अन्य राज्यों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता

एआईसीसी सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में जिस तरह से बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर पर संगठन बना है, उसके लिए प्रदेश के वॉर रूम ने जिस तरह काम किया है, उसे समझने के लिए अन्य राज्यों के संगठन पदाधिकारियों को अलग-अलग समय राजस्थान भेजा जाएगा। वे यहां न केवल वॉर रूम की वर्किंग कल्चर को समझेंगे, बल्कि जरूरत के अनुसार बूथ स्तर तक जाकर संगठन को देखेंगे भी, बैठकों में शामिल होकर चर्चा भी करेंगे।

राहुल, खरगे, वेणुगोपाल ने की तारीफ दिल्ली में हुई बैठकों, अनौपचारिक चर्चाओं के दौरान राहुल गांधी, खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल राजस्थान के संगठन की भरपूर तारीफ कर चुके हैं। पिछले दिनों जिलाध्यक्षों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की शुरुआत का कॉन्सेप्ट भी राजस्थान के पूर्ण हो चुके संगठन के बाद लाया गया था।जिलाध्यक्षों से चर्चा के बाद इस तैयारी को अन्य राज्यों तक ले जाने की संभावना और मजबूत हुई।

Advertising

यूं बना संगठन, तैयार हो गई प्रदेश कांग्रेस की फौज प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मॉनिटरिंग के साथ प्रदेश में 52000 बूथ अध्यक्ष के अलावा 2200 मंडल अध्यक्ष तथा 400 ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी बनकर तैयार हैं। अब प्रदेश में 349 नगर पालिका क्षेत्रों में नगर अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, जिनमें 104 बन चुके। संगठनात्मक स्तर के 50 जिलों में 38 जिलाध्यक्ष बनाए जा चुके। डोटासरा ने पूर्व में इन सबके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए थे, जिन्होंने ब्लॉक व मंडलों में मीटिंग लेकर इसकी नींव रखी थी। अब निर्वाचन अधिकारी को सौंपने के लिए बूथ लेवल एजेंट्स की सूची तैयार की जा रही है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising