Advertising
Home Top stories NEWS4SOCIALएप की खबर का असर: एमपी में आगरा-मुंबई हाईवे पर वसूली...
Advertising
<

NEWS4SOCIALएप की खबर का असर: एमपी में आगरा-मुंबई हाईवे पर वसूली करने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया था एक्सपोज – Madhya Pradesh News

2
NEWS4SOCIALएप की खबर का असर:  एमपी में आगरा-मुंबई हाईवे पर वसूली करने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया था एक्सपोज – Madhya Pradesh News

NEWS4SOCIALएप की खबर का असर: एमपी में आगरा-मुंबई हाईवे पर वसूली करने वाले गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया था एक्सपोज – Madhya Pradesh News

दैनिक NEWS4SOCIALएप की खबर का असर हुआ है। सरकारी अधिकारी बनकर ट्रक ड्राइवरों से वसूली करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सेंधवा की ठीकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दैनिक NEWS4SOCIALएप की इन्वेस्टिगेशन टीम ने 20 दिन की रैकी के बाद इस गैंग को एक्सपोज

.

6 जून को दैनिक NEWS4SOCIALएप ने अपनी खबर में बताया था कि आगरा-मुंबई हाईवे पर एक गैंग सेल्स टैक्स टीम बनकर वसूली कर रही है। इस गिरोह में फर्जी उड़नदस्ता भी है। ये ट्रक ड्राइवरों को रोककर कागजात चेक करते हैं और फिर उनसे पैसा वसूल करते हैं। NEWS4SOCIALने ये भी बताया था कि पटेल ढाबा पर वसूली का सौदा होता है।

NEWS4SOCIALका कैमरा देखकर आरोपियों ने हमला करने की कोशिश की थी। एक आरोपी तो खेत में भाग खड़ा हुआ था।

एसपी बोले- तीनों ट्रकों से 500 रु. वसूल रहे थे

बड़वानी एसपी जगदीश डावर ने NEWS4SOCIALसे बातचीत में कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पटेल ढाबा के पास तीन अज्ञात व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ट्रक चालकों से 500 रु. की अवैध वसूली कर रहे हैं। पैसा न देने पर वे चालान काटने की धमकी दे रहे हैं। इस सूचना के बाद ठीकरी थाना पुलिस ने छापा मारकर सलीम, इमरान और ताज मुहम्मद को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

Advertising

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।

दैनिक NEWS4SOCIALएप पर ये खबर पब्लिश हुई….

6 जून 2025 को पब्लिश खबर

सरकारी अधिकारी बनकर ट्रक ड्राइवरों से वसूली:मप्र शासन लिखी स्कॉर्पियो से ट्रक रोकते, होटल में भेजकर करते थे पैसों की सौदेबाजी

मध्यप्रदेश में एक गैंग सेल्स टैक्स टीम बनकर मुंबई-आगरा हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों से वसूली कर रही है। इस गिरोह में फर्जी उड़नदस्ता भी है और फर्जी अफसर-कर्मचारी भी। ट्रक ड्राइवरों को रोककर ये कागजात चेक करते हैं और फिर वसूली। दैनिक NEWS4SOCIALटीम ने जान जोखिम में डालकर इस गिरोह को एक्सपोज किया है। इस दौरान गिरोह ने पहले तो NEWS4SOCIALटीम को सेटिंग का ऑफर दिया, मना किया तो एक गाड़ी को पीछे लगा दिया। इसमें बैठे लोगों के हाथों में लाठियां और हथियार थे। पुलिस को सूचना दी लेकिन जब कोई नहीं आया तो बचने के लिए रिपोर्टर को थाने पहुंचना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising