Advertising
Home Top stories यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: पर्यटकों को किराए पर घर दे...
Advertising
<

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: पर्यटकों को किराए पर घर दे सकेंगे, मां से मासूम छीनकर खा गया भेड़िया; सेल्फी ले रही 6 बहनों की डूबकर मौत – Uttar Pradesh News

6
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:  पर्यटकों को किराए पर घर दे सकेंगे, मां से मासूम छीनकर खा गया भेड़िया; सेल्फी ले रही 6 बहनों की डूबकर मौत – Uttar Pradesh News

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें: पर्यटकों को किराए पर घर दे सकेंगे, मां से मासूम छीनकर खा गया भेड़िया; सेल्फी ले रही 6 बहनों की डूबकर मौत – Uttar Pradesh News

.

आज की बड़ी खबर योगी सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर रही। जिसमें अग्निवीरों को नौकरी में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1- यूपी पुलिस में अग्निवीरों को 3 साल की छूट, पर्यटकों को किराए पर कमरा दे सकेंगे, होम स्टे नीति को मंजूरी

यूपी में अब लोग पर्यटकों को अपना घर किराए पर दे सकेंगे। यह व्यवस्था ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लिए लागू की गई है। इसके लिए होम स्टे का लाइसेंस लेना होगा। इसके अलावा, भारतीय सेना के पूर्व अग्निवीरों को यूपी में नौकरी में सबसे ज्यादा आरक्षण मिलेगा। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी। पूरी खबर पढ़ें

2- अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा, सेना की तैयारी कर रहा था; कोतवाली से 500 मीटर दूर वारदात

अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव छह टुकड़ों में मिला। हाथ-पैर, गर्दन और धड़ अलग-अलग थे। युवक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने के लिए उठे। उनकी नजर चारपाई के नीचे बह रहे खून पर पड़ी। यह देखकर वह चौंक गए। पूरी खबर पढ़ें

Advertising

3- केशव मौर्य बोले- 2014 में मोदी सरकार बनी तभी 2017 में यूपी जीते, रामराज का वादा पूरा हुआ

लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- 2014 में मोदी सरकार नहीं बनती तो 2017 में भी बीजेपी सरकार नहीं बनती। उन्होंने सपा सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अब जाकर 11 सालों में रामराज का वादा पूरा हुआ है।

4- मां की गोद से मासूम को छीनकर भेड़िया खा गया, बहराइच में शव देख बेहोश हो गई

बहराइच में 8 महीने बाद फिर से भेड़िए की एंट्री हो गई है। यहां भेड़िया 2 साल के मासूम को मां की गोद से छीनकर खा गया। सोमवार रात 12 बजे मां बच्चे को गोद में लेकर घर में चारपाई पर सो रही थी, तभी भेड़िया अंदर घुस गया। बच्चे की गर्दन जबड़ों में दबाकर भागने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मां जाग गई। देखा तो भेड़िया बेटे को लेकर भाग रहा था। पूरी खबर पढ़ें

5- बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के इकलौते बेटे ने सुसाइड किया, अमरोहा में सिर पर गोली मारी

अमरोहा में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के 21 साल के इकलौते बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली सिर के आर-पार हो गई। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। उसके पिता, मां और बहन मेरठ दवा लेने गए थे। सोमवार रात लौटे तो बहन भाई के कमरे में गई। देखा कि उसकी लाश बेड पर पड़ी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

6- अमेठी में हाईवे पर पलटा रिफाइंड भरा टैंकर, लूटने की मची होड़, लोग बाल्टी-डिब्बों में भरकर ले गए

अमेठी में मंगलवार को एक रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। इससे हजारों लीटर रिफाइंड ऑयल सड़क किनारे खेत में जाकर भर गया। यह देखकर आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग बाल्टी, डिब्बे और कंटेनर लेकर पहुंच गए। इनमें रिफाइंड भर-भरकर अपने घर ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख लोग भागने लगे। पूरी खबर पढ़ें

7- नोएडा में ​​​​​​खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर पर थार चढ़ाई, उछलकर 3 फीट दूर नाली में गिरा

नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर को 20-25 युवकों को पीटा। जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए। चेहरे-सिर पर डंडे मारे। हाथों को ईंटों से कूचा। सिर और पीठ पर भी ईंट मारे। खून से लथपथ युवक जब जाने लगा तो उसे कुचलने की कोशिश की। तेज टक्कर लगते ही युवक 3 फीट उछलकर नाली में गिरा। लोगों ने थार सवार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, वो भाग गया। पूरी खबर पढ़ें

8- बांके बिहारी मंदिर के अधिग्रहण पर शंकाराचार्य की नाराजगी, बोले- किसी भी कीमत पर अधिगृहीत न होने दें

काशी प्रवास के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वृन्दावन में बांके बिहारी मन्दिर को सरकार द्वारा अधिग्रहण किए जाने का कड़ा प्रतिकार किया है और साथ ही उन्होंने वृन्दावन के धर्माचार्यों से आह्वान किया कि वे किसी भी कीमत पर बांके बिहारी मन्दिर को अधिगृहीत न होने दें। अगर ऐसा होता है तो गोरखनाथ मंदिर का भी अधिग्रहण होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें

9- पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, नाना की बीमारी का बहाना बनाकर शाहजहांपुर से बुलाया

हरदोई में पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया। आरोपी उसको कार से शाहजहांपुर के अस्पताल ला रहे थे। पुलिस को पता चलते ही आरोपी महिला को कार में छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। वहां मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

10- यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं, मौत, आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान

आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। ये वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

11- लखनऊ में 10 कुत्तों को बिरयानी में जहर दिया, लड़खड़ाते हुए गिरे, 4 की तड़प-तड़प कर मौत

लखनऊ में 10 कुत्तों को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर खिला दिया गया। इससे 4 कुत्ते तड़प-तड़पकर मर गए। बाकी के 6 कुत्तों का NGO के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। घटना राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास की है। सोमवार-मंगलवार की रात 2-3 बजे के बीच कुत्तों को बिरयानी खिलाई गई। इलाके के लोगों ने मंगलवार की सुबह कुछ कुत्तों को तड़पते देखा। पूरी खबर पढ़ें

12- मथुरा में DM की फोटो लगाकर ठग ने मांगे रुपए, कहा- मीटिंग में हूं, शाम तक वापस करुंगा

मथुरा में साइबर ठग ने DM के नाम और फोटो से वॉट्सऐप अकाउंट बनाया। ठगी की कोशिश की। लोगों को मैसेज कर रुपए मांगे। इस करतूत की जानकारी जब DM को हुई तो उन्होंने रुपए मांगने के मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लोगों से इस तरह के मैसेज के झांसे में न आने और सावधान रहने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें

13- रामगोपाल यादव बोले- केंद्र सरकार कूटनीति में फेल, विशेष सत्र बुलाने की मांग की

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कूटनीतिक स्तर पर पूरी तरह से विफल हुई। एक देश भी खुलेआम भारत के समर्थन में नहीं आया। इससे बड़ी नाकामी क्या ही हो सकती है।

अब वो खबर जो हटकर है

14- बीच सड़क कार खड़ी कर ठंडी बीयर खरीदने गया, सड़क पर लगा 1 KM लंबा जाम

नोएडा में युवक ने ठंडी बीयर खरीदने के लिए रेड लाइट पर कार खड़ी कर दी। लाइट ग्रीन होते ही पीछे की गाड़ियां हॉर्न बजाने लगी। मगर गाड़ी में ड्राइवर न होने से 1 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने 2500 रुपए का चालान काटा है।

कल कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

15- 4 मई को प्रदेश के पश्चिमी-पूर्वी हिस्से में कई जगह पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising