पाकिस्तान के लिए जासूसी की, कांग्रेस नेता का पूर्व-PA गिरफ्तार: वॉट्सऐप के जरिए ISI के 13 लोगों से संपर्क में था, हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति की तरह हैंडलर्स से मिला – Jaipur News h3>
राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने पाक के लिए जासूसी करने के मामले में पूर्व एमएलए के पीए शकूर खान को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। शकूर को करीब 5 दिन (28 मई) से इंटेलिजेंस और अन्य जांच एजेंसियों ने डिटेन किया हुआ था। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि हिसार
.
जानकारी अनुसार, शकूर खान आईएसआई के 13 लोगों से वॉट्सऐप के जरिए संपर्क में था। वॉट्सऐप पर सेना के मूवमेंट के बारे में जानकारी देता था। कुछ अन्य लोगों को भी पाकिस्तान भेज चुका था।
रिमांड पर लिया जाएगा
आज आरोपी शकूर को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में शकूर से कई अहम जानकारी मिलने पर देर रात उसे गिरफ्तार किया गया। शकूर पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का निजी सहायक भी रह चुका हैं।
पूछताछ में कई लोगों के नाम बनाए
दरअसल, आरोपी शकूर खान भारत-पाक बॉर्डर पर मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव का निवासी है। यहां रहते हुए पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी किया करता था। पूछताछ में शकूर ने कई नाम जांच एजेंसी को बताए हैं। आरोपी शकूर खान बड़ौदा गांव की मंगलियों की ढाणी का रहने वाला है। रोजगार विभाग में तैनात था।
बता दें कि शकूर खान 2008 में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद के निजी सहायक (PA) के तौर पर भी काम कर चुका है। उस वक्त सालेह मोहम्मद पोकरण से विधायक थे।
पाकिस्तान यात्रा ने बढ़ाया शक
जानकारी के मुताबिक शकूर खान कुछ समय पहले बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था। शकूर की इस संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे डिटेन किया था। शकूर के सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना सूचना दिए पाकिस्तान यात्रा करने पर उससे पूछताछ की जा रही।
ये भी पढ़ें..
पाक एंबेसी के दानिश के नेटवर्क का हिस्सा था कासिम:ज्योति मल्होत्रा की तरह पाकिस्तान में ISI के हैंडलर्स से मिला; ट्रेनिंग ली, भाई फरार
राजस्थान के डीग(पहले भरतपुर जिला) से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसियों के अनुसार आईएसआई एजेंट मोहम्मद कासिम हिसार(हरियाणा) की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की तरह भारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसर रहे एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में रहा था। (पूरी खबर पढ़ें)





