Advertising
Home Top stories पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत: ग्वालियर में गोलियां...
Advertising
<

पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत: ग्वालियर में गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश; एक की हालत गंभीर – Gwalior News

0
पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत:  ग्वालियर में गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश; एक की हालत गंभीर – Gwalior News

पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत: ग्वालियर में गोलियां चलाते हुए भागे बदमाश; एक की हालत गंभीर – Gwalior News

फायरिंग में घायल दो लोगों को निजी अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई।

ग्वालियर में सोमवार रात को बदमाशों ने पुरानी रंजिश में दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला सिकरवार नाम के शख्स को मृ

.

घटना हजीरा के बिरला नगर लाइन नंबर दो की गली नंबर एक में सोमवार रात 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कृष्ण लालचंदानी, सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार और टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में टीमें रवाना कर दी है।

हत्या के बाद तनाव को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।

पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग बताया जा रहा है कि भोला सिकरवार और कल्लू उर्फ पवन श्रीवास सोमवार रात को अपने घर के पास खड़े थे। तभी वहां एक्टिवा सवार बंटी भदौरिया अपने साथी के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। भोला और कल्लू ने भागने का प्रयास किया। लेकिन हमलावर पूरी प्लानिंग करके आए थे। कल्लू उर्फ पवन श्रीवास के पैर में गोली लगी और भोला सिकरवार के पेट में गोली लगी। जिससे दोनों वहीं गिर पड़े।

Advertising

गोलियां चलाने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल भोला सिकरवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कल्लू का इलाज चल रहा है।

भोला सिकरवार के पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

शराब कारोबार को लेकर था विवाद पुलिस को ऐसा पता लगा है कि इलाके में भोला सिकरवार शराब का अवैध कारोबार करता था। जिस पर बंटी की भी नजर थी। दोनों इस बात को लेकर कई बार आपस में टकरा चुके थे। इसी विवाद के चलते बंटी ने गोली मारकर भोला की हत्या कर दी है।

पुलिस को ये भी पता लगा है कि भोला और कल्लू की बंटी भदौरिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ये भी बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भोला सिकरवार गैंग ने बंटी पर गोलियां चलाई थीं। जिसमें बंटी घायल हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए बंटी ने सोमवार की रात हमला किया है।

पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड के बाद तनाव फैल सकता है। जिसके बाद घटना स्थल, अस्पताल, मृतक और हमलावरों के घर के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है।

अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में रवाना इस मामले में एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की एक टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही आसपास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटना के संबंध में कुछ पता चल सके।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising