यूपी में अग्निवीरों को पुलिस-PAC में 20% आरक्षण मिलेगा: आयु सीमा में भी छूट का प्रस्ताव, कल योगी कैबिनेट देगी मंजूरी – Uttar Pradesh News h3>
भारतीय सेना के पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी की भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्हें आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर होगा।
.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा जारी किया है। गृह विभाग की ओर से पूर्व अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में आरक्षण देने का प्रस्ताव है।
पर्यटन विभाग लागू करेगा होम स्टे पॉलिसी
प्रदेश में पर्यटकों को सस्ती और सुलभ आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट और होम स्टे पॉलिसी लागू करने जा रहा है। कैबिनेट बैठक में पॉलिसी को मंजूरी मिल सकती है। पॉलिसी के तहत होम स्टे के लिए आवासों को पंजीकृत कर लाइसेंस दिया जाएगा।
मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी।
अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से प्रदेश भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव भी कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
यह भी प्रस्ताव
- उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुति पर अनुमोदन।
- औद्योगिक विकास एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एम्पॉवार्ड कमेटी की 11 फरवरी 2025 की बैठक में संस्तुति का अनुमोदन किया जाएगा।
- आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर प्रथम संशोधन नीति 2021 के तहत डाटा सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को विद्युत आपूर्ति का लाभ देने के लिए प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा।
- अयोध्या में निजी क्षेत्र में महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय अयोध्या की स्थापना के लिए प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा।
- गाजियाबाद में निजी क्षेत्र में अजयकुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा।
- एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक ग्राह्यता और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए कार्यक्रम को मंजूरी मिल सकती है।
खबर अपडेट हो रही है…



