Advertising
Home Top stories कैथल में पकड़े पंजाब के ठग, 27 लाख हड़पे: युवाओं को...
Advertising
<

कैथल में पकड़े पंजाब के ठग, 27 लाख हड़पे: युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दोनों थे फरार – Kaithal News

0
कैथल में पकड़े पंजाब के ठग, 27 लाख हड़पे:  युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दोनों थे फरार – Kaithal News

कैथल में पकड़े पंजाब के ठग, 27 लाख हड़पे: युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दोनों थे फरार – Kaithal News

कैथल में पुलिस ने युवकों को विदेश भेजने के दो मामलों में 2 आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों ने दोनों युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख रुपए ठग लिए थे। ठगी के बाद से ही आरोपी पकड़े नहीं गए और फरार चल रहे थे। आरोपियों की पहचान बरनाला पंजाब निवासी

.

दोस्त से की बातचीत

बाता गांव निवासी रवि कुमार की शिकायत अनुसार उसके दोस्त पवन के पिता ज्ञान सिंह से उसकी विदेश जाने को लेकर बातचीत हुई। ज्ञान सिंह ने कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। उसे भी विदेश भेज देगा। 23 जुलाई 2023 को ज्ञान सिंह, उसकी पत्नी व पवन की पत्नी शर्मिला उनके घर पर आए और उससे आठ लाख रुपए ले गए। उसी समय उसकी बात मंगू नाम के एजेंट से करवाई। मंगू ने कहा कि मैं तुम्हें कल दुबई भेज रहा हूं वहां पर मेरे आदमी मिलेंगे जो कि तुम्हे इंग्लैंड पहुंचा देंगे।

आर्मी ने पकड़ लिया

24 जुलाई को मंगू ने उसे टिकट भेजी और दिल्ली से दुबई भेज दिया। वहां पर उसे ज्ञान सिंह के कुछ लोग मिले। उन्होंने उसे जैसे-तैसे रूस पहुंचा दिया। उसे वहां पर आर्मी ने पकड़ लिया और जेल में बंद कर दिया। इसी दौरान ज्ञान व शर्मिला उसके घर गए और कहा कि आपका लड़का सही सलामत पहुंच गया है व जल्द ही उसे काम दिलवा देंगे। आरोपियों ने उसके परिवार से पांच लाख रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता की मां ने मंगू के खाते में पांच लाख रुपए डाल दिए जबकि पुलिस ने उसको जेल में बंद किया हुआ था। वहां से उसे गोवा डिपोर्ट कर दिया। यहां आने के बाद उसकी बातचीत ज्ञान सिंह से हुई तो उसने उसे कैथल बस स्टैंड पर बुलाया व उसके पासपोर्ट के साथ कुछ छेड़छाड़ कर हैदराबाद जाने के लिए कहा। वहां से भी पुलिस ने उसे दुबई नहीं जाने दिया और कहा कि तुम्हारे पासपोर्ट में गड़बड़ी है। वह अपने घर वापस चला आया।

Advertising

आरोपियों को पकड़े हुए पुलिस टीम

रुपए मांगने पर दी धमकी

जब उसने यहां आने के बाद अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगे और कहने लगे कि कई गैंगस्टरों से उनकी जान पहचान है। अगर पैसे मांगे तो तुम्हें जान से मरवा देंगे। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मामले में इससे पूर्व 2 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

दूसरे मामले में कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने के मामले में आरोपी भगता बाई जिला बठिंडा पंजाब निवासी गुरप्रीत उर्फ गोपी को काबू कर लिया गया। बता दें कि गांव दयौरा निवासी जरनैलो की शिकायत अनुसार वह अपनी बेटी माफी को कनाडा भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। दिए गए नंबरों पर कॉल की तो उसकी बातचीत यमुनानगर निवासी अमनप्रीत कौर, बठिंडा निवासी गुरप्रीत सिंह व मोहाली निवासी शिव चरण शर्मा से हुई है। आरोपियों ने उसकी बेटी को दो महीने के भीतर कनाडा भेजने की बात कही और अलग-अलग समय में 14 लाख रुपए ले लिए। साथ ही माफी का पासपोर्ट लेकर चले गए।

45 दिनों तक गुमराह करके रखा

12 सितंबर 2023 को गुरप्रीत सिंह व अमनदीप कौर गांव दयौरा में आए और माफी को साथ लेकर गए। आरोपियों ने उसकी बेटी को थाईलैंड में करीब 45 दिनों तक गुमराह करके रखा और बाद में डरा धमका कर वापस भारत भेज दिया। यहां आकर रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनसे 14 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising