PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी ने पटना में कांग्रेस की इतनी चर्चा क्यों की? जानिए, नेताओं से क्या-क्या पूछा h3>
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री आए और बाकी विषयों से अलग एक विषय कांग्रेस की हालत भी रही। आश्चर्य तो होगा ही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नेताओं से पूछा कि कांग्रेस कहां से कहां तक कैसे पहुंच गई? देश की सबसे बड़ी पार्टी की हालत पर एक झटके में उन्होंने केस स्टडी करा दी। एक-एक कर सभी ने अपनी समझ से कारण गिनाए। फिर प्रधानमंत्री ने उन कारणों में से कई को स्वीकार करते हुए कहा- “बस, यही हमें नहीं करना है।” इसी दरम्यान उन्होंने एक कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक के अपने सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस पार्टी में यह संभव है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास और करीब साढ़े पांच किलोमीटर का रोड शो करने के बाद भाजपा कार्यालय में नेताओं से बात कर रहे थे।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News