Advertising
Home Top stories कुमावत समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 114 प्रतिभाओं को किया सम्मानित: कैबिनेट...
Advertising
<

कुमावत समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 114 प्रतिभाओं को किया सम्मानित: कैबिनेट मंत्री बोले कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए – Jalore News

2
कुमावत समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 114 प्रतिभाओं को किया सम्मानित:  कैबिनेट मंत्री बोले कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए – Jalore News

कुमावत समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 114 प्रतिभाओं को किया सम्मानित: कैबिनेट मंत्री बोले कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए – Jalore News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री

आहोर के उमेदपुर गांव में रविवार को कुमावत शिक्षम एवं सामाजिक संस्थान आहोर के तत्वाधान में प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की 114 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी भाग लिया।

.

संस्था के अध्यक्ष हेमताराम प्रजापत ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व विशिष्ट अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के द्वारा नवचयनित सरकारी नौकरी, स्नातक स्नातकोत्तर चार्टर्ड अकाउंटेंट,कक्षा 12th 10th 8thके 114 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों को माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र मोमेटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाह व कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद समाज के वरिष्ठ लोग व भामाशाह तथा मंत्री

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहां कि शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए इस प्रकार के कार्यक्रम हर वर्ष होने चाहिए तथा समाज को जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी में साथ खड़ा रहुंगा। आहोर विधायक राजपुरोहित कहां कि इस कार्यक्रम में संस्था ने मुझे बुलाकर मेरा मान बढ़ाया है समाज के किसी भी कार्य के हेतु में हमेशा तत्पर रहूंगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी कार्य लिए मेरे से संपर्क कर सकते हैं गोविंद बल्लभ दास महाराज ने बताया कि शिक्षा से ही समाज मे सर्वांगीण विकास है शिक्षा के साथ संस्कार युक्त शिक्षा पर उन्होंने विशेष जोर देने की बात कही इसके साथ ही उन्होंने मुख्यालय आहोर में संस्था के द्वारा एक लाइब्रेरी खोलने की तो चर्चा की गई।

Advertising

कार्यक्रम में प्रतिभाओं के सम्मानित करते हुए अतिथि

जिस पर संस्था के अध्यक्ष हेमता राम ने बताया कि लाइब्रेरी के लिए कलश स्थापना की जा चुकी है तथा भामाशाह की मदद से जल्दी ही लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा।

इस दौरान उप प्रधान पंचायत समिति अमृतलाल, माधव लाल लेटा, हरीश अगवरी, मोहनलाल मेवाड़ा, पांचाराम, हंसा राम,दिनेश ,अमृतलाल, कन्हैया लाल ,इंद्र कुमार, दिनेश चन्द्राई,हकमाराम, बृजेश कुमार, भंवर लाल व मोहन लाल समेत बड़ी संख्या में कुमावत समाज के लोग मौजूद रहे। संचालन श्रवण कुमार जी ललित जी बड़वाल एवं द्वारा किया गया

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising