Advertising
Home Top stories चुनाव से पहले निषाद समाज ने की प्रत्याशी की घोषणा: सम्मेलन...
Advertising
<

चुनाव से पहले निषाद समाज ने की प्रत्याशी की घोषणा: सम्मेलन में डॉ. संजीव कुमार के नाम पर बनी सहमति; BJP से कैंडिडेट बनाने की मांग – Purnia News

2
चुनाव से पहले निषाद समाज ने की प्रत्याशी की घोषणा:  सम्मेलन में डॉ. संजीव कुमार के नाम पर बनी सहमति; BJP से कैंडिडेट बनाने की मांग – Purnia News

चुनाव से पहले निषाद समाज ने की प्रत्याशी की घोषणा: सम्मेलन में डॉ. संजीव कुमार के नाम पर बनी सहमति; BJP से कैंडिडेट बनाने की मांग – Purnia News

पूर्णिया में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निषाद समाज ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। निषाद समाज की ओर से ये घोषणा जिला स्तरीय सम्मेलन में की गई। इसमें निषाद समुदाय के जिलाध्यक्ष समेत कई दूसरे वरिष्ठजन शामिल हुए।

.

सभी ने एकमत होकर पूर्णिया विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संजीव कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता को पूर्णिया सदर विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग की।

सम्मेलन शहर के रामबाग स्थित एक निजी नर्सिंग होम में आयोजित की गई। इसमें निषाद समाज के जिले भर के सभी प्रमुख नेता, कार्यकर्ता, संगठन प्रमुख और वरिष्ठजन शामिल रहे। सम्मेलन में बड़ी तादाद में निषाद समाज के लोग शामिल हुए और एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार को अपना प्रत्याशी बनाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ. संजीव कुमार को फूल-मालाएं पहनाकर अपना समर्थन जताया।

सम्मेलन में जिले भर से निषाद समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

Advertising

डॉक्टर संजीव कुमार को चुना अपना नेता

सम्मेलन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए निषाद समाज के संगठन प्रमुख मुनीन्द्र महलदार और जिलाध्यक्ष तारणी महलदार ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। साथ ही कहा कि उन्होंने डॉक्टर संजीव कुमार को अपना नेता चुन लिया है।

निषाद समाज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से डॉक्टर संजीव कुमार को पूर्णिया विधानसभा से टिकट देने की मांग करता है। ये सम्मेलन समाज में राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आई है। निषाद समाज का सामूहिक निर्णय आगामी चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभा सकता है।

अजीत सरकार के बाद किसी ने दुख को नहीं समझा

डॉ. संजीव कुमार बतौर एक्टिविस्ट लंबे समय से समाज के बीच रहकर निःस्वार्थ सेवा करते रहे हैं। उनके समाज में लिए वे हर परिस्थिति में खड़े रहे। समाज का कहना है कि पूर्व एमएलए अजीत सरकार के बाद अब तक कोई ऐसा नेता नहीं आया जो उनके दुःख-दर्द को समझ सके।

हमने हमेशा हिंदू के नाम पर भाजपा को वोट दिया, पर हमारे मुद्दे अनसुने रहे। अब हमें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो हमारे लिए आवाज़ उठाए। जब कोई सरकारी अस्पताल में घंटों भटकता है, डॉ. संजीव कुमार तुरंत इलाज कर हमें राहत देते हैं। उनका व्यवहार, समर्पण और सेवा भावना ने समाज को उनके साथ खड़ा कर दिया है। उन्होंने हमारे समाज को जोड़ा है।

निषाद समाज ने डॉ संजीव कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

चाहे डॉ. संजीव कुमार को भाजपा से टिकट मिले या न मिले, निषाद समाज उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा। वे चुनाव में हर कदम पर डॉ. संजीव के साथ रहेंगे।

इस अवसर पर दिनेश मुखिया समेत कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सम्मेलन की अध्यक्षता मुनीन्द्र महलदार ने की, जबकि मंच संचालन कामख्या महलदार ने किया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising