Advertising
Home Top stories बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई: जयपुर...
Advertising
<

बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई: जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद उड़ान के लिए अनफिट करार दिया – Jaipur News

4
बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई:  जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद उड़ान के लिए अनफिट करार दिया – Jaipur News

बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई: जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद उड़ान के लिए अनफिट करार दिया – Jaipur News

आज सुबह बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद विमान की आधे घंटे तक जांच की गई। इसके बाद विमान को अनफिट मानते हुए उड़ान भरने से रोक दिया गया। सभी यात्रियों को बस और टैक्

.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट संख्या IX-1116 जो बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी, जो तय समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से चली थी। विमान में करीब 190 यात्री समेत अन्य क्रू मेम्बर मौजूद थे। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में तकनीकी खामी आ गई। पायलट काे पता चलने पर प्लेन को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने के लिए एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया।

तकनीकी टीम से विमान की जांच की

एटीसी से संपर्क करने के बाद विमान को सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को उतारने के बाद तकनीकी टीम से विमान की जांच करवाई। प्लेन को उड़ान के लिए फिट नहीं घोषित किया गया। इसके बाद विमान कंपनी के अधिकारियों ने यात्रियों को सूचना दी। उनको बस और टैक्सियों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

20 दिन पहले जयपुर के प्लेन की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी

Advertising

इससे पहले 2 मई को जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एअर लाइंस की फ्लाइट 6E-7742 की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7742 ने 2 मई को सुबह 5.50 बजे अपने तय वक्त पर उड़ान भरी थी। इसे लगभग एक घंटे 10 मिनट बाद सुबह 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग से लगभग 15 मिनट पहले फ्लाइट के एक इंजन में अचानक फ्लेम आउट (इंजन जलना बंद) की समस्या हो गई थी।

30 मार्च को जयपुर से चेन्नई गई स्पाइसजेट की फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। (फाइल फोटो)

मार्च में स्पाइसजेट की फ्लाइट के टायर में आई थी खराबी

इससे पहले 30 मार्च को जयपुर से चेन्नई गई स्पाइसजेट की फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। दरअसल, फ्लाइट SG-9046 ने 30 मार्च को देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर जयपुर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। ढाई घंटे बाद फ्लाइट के पायलट को पता चला की फ्लाइट की टायर में खराबी है। इसके बाद पायलट ने एअर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से संपर्क कर चेन्नई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising