दिल्ली-अंबाला के बीच कई ट्रेनें डायवर्ट: शाम तक वाया चंडीगढ़ जाएंगी, अमृतसर-जालंधर की 2 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें मैसेज – Ludhiana News h3>
पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा स्टेशन के पास सुबह 8 बजे ओवर हेड इलेक्ट्रॉनिक (OHE) तार टूटने से अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे सरहिंद स्टेशन पर खड़ी रही।
.
इसके साथ ही कई स्टेशनों पर रिपेयर के चलते ट्रेनों को डायवर्ट किया गया और कुछ को शार्ट टाइम के लिए कैंसिल किया गया है। शाम तक कई इंजीनियरिंग कामों के चलते 21 मई को ट्रेनें डायवर्ट होकर ही चलेंगी। 22 मई का शेड्यूल अभी रेलवे ने जारी नहीं किया है।
रेल मंडल दिल्ली की तरफ से जानकारी दी गई कि दिल्ली-अम्बाला डबल लाइन सेक्शन के कुंजपुरा (KUN) रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) पैनल के कमीशनिंग काम के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने 20 और 21 मई को ट्रैफिक डायवर्ट किया है।
उत्तरी रेलवे मुख्यालय, नई दिल्ली ने कहा-
लोग अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन कैंसिलेशन और डायवर्जन को एक बार एप पर चैक कर लें। सभी संबंधित स्टेशनों की अनाउंसमेंट पर ध्यान दें। नोटिस बोर्ड को ध्यान से पढ़ें। मोबाइल पर SMS भेजे जा रहे हैं, इन्हें देखें।
वाया चंडीगढ़ होकर जा रही ट्रेनें, कई स्टेशन कटने से देरी से पहुंच रहे यात्री पंजाब और जम्मू से डायरेक्ट अंबाला आने वाली ट्रेनें 21 मई को पंजाब के साहनेवाल रेलवे स्टेशन से वाया चंडीगढ़ डायवर्ट होकर चल रही हैं। इससे बीच में कई स्टेशन कटने से और घूमकर आने के चलते यात्रियों को अंबाला तक पहुंचने में देरी हो रही है। इसी तरह से दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को भी अंबाला से वाया चंडीगढ़ भेजा रहा है।
राजपुरा के नजदीक टूटी वायर शताब्दी एक्सप्रेस को राजपुरा के पास एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एचडी वायर टूटने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी, और इसे रिपेयर करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। इस वजह से न केवल शताब्दी एक्सप्रेस, बल्कि कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
ये ट्रेनें हुई हैं प्रभावित
शॉर्ट टर्मिनेशन फतेहगढ़ साहिब-दिल्ली (21 मई) – अंबाला स्टेशन पर टर्मिनेट दिल्ली-फतेहगढ़ साहिब (21 मई) – अंबाला से बनकर चलेगी
इन ट्रेनों को किया गया है रद्द अमृतसर से न्यू दिल्ली (21 मई) नई दिल्ली से जालंधर सिटी (21 मई)
इन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट वंदे भारत (अमृतसर-दिल्ली) – अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी जंक्शन-गाजियाबाद-दयाबस्ती-दिल्ली अमृतसर-बांद्रा: कुरुक्षेत्र- नरवाना-जींद-पानीपत से होकर जाएगी हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर: निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज-शकूरबस्ती-गाज़ियाबाद से होते हुए जाएगी
ये ट्रेनें रि-शेड्यूल की गई हैं चंडीगढ़-न्यू दिल्ली – 1 घंटा 45 मिनट देरी से चलेगी पठानकोट-दिल्ली – 2 घंटे 45 मिनट की देरी से चलेगी अन्य कई ट्रेनें 55 से 105 मिनट तक लेट रहेंगी
राजपुरा में वायर ठीक कर रूट क्लियर एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि पंजाब के राजपुरा में टूटे तार को जोड़ने के बाद ट्रेनें फिर से सामान्य रूप से चला दी गई हैं। अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के लगभग 2 घंटे सरहिंद स्टेशन पर खड़ी रहने से यात्रियों को को दिक्कत आई है।
दिल्ली से लेकर अंबाला तक कई स्टेशनों पर विभिन्न रिपेयरिंग काम चल रहे हैं, जिसके चलते 20 और 21 मई को कई ट्रेनों को डायवर्ट करके चलाया जा रहा है। कुछ को रिशेड्यूल, शार्ट टर्मिनेट और कई को कैंसिल किया गया है।


