Advertising
Home Top stories बेंगलुरु में भारी बारिश- 500 घर डूबे, 3 की मौत: महाराष्ट्र-झारखंड...
Advertising
<

बेंगलुरु में भारी बारिश- 500 घर डूबे, 3 की मौत: महाराष्ट्र-झारखंड में बिजली गिरने से 7 मौतें; राजस्थान-दिल्ली में हीटवेव अलर्ट

2
बेंगलुरु में भारी बारिश- 500 घर डूबे, 3 की मौत:  महाराष्ट्र-झारखंड में बिजली गिरने से 7 मौतें; राजस्थान-दिल्ली में हीटवेव अलर्ट

बेंगलुरु में भारी बारिश- 500 घर डूबे, 3 की मौत: महाराष्ट्र-झारखंड में बिजली गिरने से 7 मौतें; राजस्थान-दिल्ली में हीटवेव अलर्ट

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; 20 May Rainfall Heatwave Alert | Rajasthan Delhi MP UP Maharashtra

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में सोमवार से ही तेज बारिश हो रही है। शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में बिजली गिरने से 5 और महाराष्ट्र​​ में 2 मौतें हुईं हैं। झारखंड, बिहार समेत 13 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी है।

इधर बेंगलुरु में सोमवार तेज बारिश जारी है। शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी भर गया है। BTM लेआउट में पानी भरे अपार्टमेंट में करंट लगने से 12 साल के बच्चे और 63 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। व्हाइटफील्ड में दीवार गिरने से 35 साल की महिला की मौत हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertising

बेंगलुरु के हालात 3 तस्वीरों में…

बेंगलुरु शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी भर गया है। गाड़ियां डूब गई हैं।

भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है।

24 घंटे के अंदर 10 सेमी बारिश के बाद कई इलाके पानी में डूब गए, यहां NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में हीटवेव मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा।

आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून

मौसम विभाग ने 19 मई को बताया कि अगले 2-3 दिनों में मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

असम: गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है।

उदयपुरः दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बरसात हुई।

बीकानेर: तापमान बढ़ने के बीच चिड़ियाघर में एक चिंकारा खुद को धूप से बचाने के लिए छाया में खड़ा दिखाई दिया।

चमोली: उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले पैदल मार्ग का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी, यहां करीब 3 फीट बर्फ जमी है।

प्रयागराज: भीषण गर्मी के चलते गंगा नदी काफी सूख गई है। घाटों से दूर तक रेत नजर आने लगी है।

बिहार: भागलपुर में सोमवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

21 मईः कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की चेतावनी है।

22 मई: महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड, बिहार, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत 23 राज्यों में बारिश होगी। राजस्थान में हीट वेव और धूल भरी आंधी चल सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल…

राजस्थानः उदयपुर में तेज हवा के साथ बरसात, पेड़ गिरा; झील में नाव पलटी

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। चूरू, बीकानेर और टोंक का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। इन सबके बीच उदयपुर में सोमवार को दोपहर बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बरसात हुई। फतहसागर झील में खराब मौसम से नाव पलट गई। नाव में करीब 35 यात्री सवार थे। सभी ने लाइफ जैकेट पहने थे, इसलिए बच गए। पूरी खबर पढ़ें..

मध्य प्रदेशः भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ग्वालियर-रतलाम भी भीगेंगे

मध्यप्रदेश में लगातार 20वें दिन मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इंदौर के महू और बड़वानी में घरों की टिन शेड भी उड़ गईं। पूरी खबर पढ़ें..

बिहारः आज आंधी-बारिश का अलर्ट; 27 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें 27 जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं,11 जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को मधेपुरा, भागलपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई है। भागलपुर में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणाः हीटवेव का यलो अलर्ट; दो दिन चलेगी लू, तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा

मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में 20 और 21 मई को हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंडः संथाल परगना में भारी बारिश की चेतावनी; 23 मई तक आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

झारखंड के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज संथाल परगना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजधानी रांची और आसपास के जिलों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाबः आज सताएगी गर्मी, 2 दिन मौसम शुष्क: बढ़ेगा तापमान; 23 मई को बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 20 मई को पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। बीते दो दिनों से लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद मंगलवार को तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। वहीं, सोमवार को रूपनगर व पठानकोट में हल्की बारिश के साथ आंधी चली। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising