Advertising
Home Top stories आरोपी बोला- भाभी ब्लैकमेल करती थी इसलिए मारा: नर्मदापुरम में देवर...
Advertising
<

आरोपी बोला- भाभी ब्लैकमेल करती थी इसलिए मारा: नर्मदापुरम में देवर ने की थी महिला की गला रेतकर हत्या; गुमराह करने खुद ही अस्पताल ले गया – narmadapuram (hoshangabad) News

104
आरोपी बोला- भाभी ब्लैकमेल करती थी इसलिए मारा:  नर्मदापुरम में देवर ने की थी महिला की गला रेतकर हत्या; गुमराह करने खुद ही अस्पताल ले गया – narmadapuram (hoshangabad) News

आरोपी बोला- भाभी ब्लैकमेल करती थी इसलिए मारा: नर्मदापुरम में देवर ने की थी महिला की गला रेतकर हत्या; गुमराह करने खुद ही अस्पताल ले गया – narmadapuram (hoshangabad) News

आरोपी देवर को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नर्मदापुरम के आनंदनगर नर्मदाविहार कॉलोनी में 23 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या उसके देवर ने की थी। आरोपी ने बताया की भाभी बार-बार उससे रुपए मांगती थी इसलिए उसे मारा। आरोपी ने भाभी को मारकर जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, ताकि पुलिस और परिजन को उस प

.

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को हत्या के खुलासे के बाद कोतवाली थाना पुलिस आरोपी राकेश पिता रमेशचंद यादव (23) वर्ष निवासी ग्राम पाटनी को कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दें दिए।

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया आरोपी राकेश यादव मृतका के पति का मौसेरा भाई है। जो रिश्ते में देवर लगता था। एक ही समाज के होने से शादी के पहले से दोनों एक दूसरे को जानते पहचानते थे।

दो साल पहले 2023 में शिवानी की अरविंद यादव से शादी हुई। उसके पति अरविंद यादव और मौसेरे देवर आरोपी राकेश यादव बुधनी की प्राइवेट कंपनी में काम करते है। महिला का एक बच्चा है।

Advertising

पति ड्यूटी पर गया था तब मारा सभी एक साथ आनंद नगर नर्मदापुरम में किराए के मकान में रहते है। पुलिस ने आरोपी राकेश ने हत्या करने की बजाय पूछी। उसने कहा कि मृतका भाभी आरोपी से रुपए मांगती थी। थाने में शिकायत करने के नाम पर रुपए के लिए ब्लैकमेल करती थी। जिससे वो काफी परेशान हो चुका था। इसलिए उसने भाभी को मारने का प्लान बनाया। शुक्रवार रात 11 बजे जब बच्चें और महिला घर पर अकेले थी। पति कंपनी में ड्यूटी पर गया था।

तब आरोपी घर पहुंचा। भाभी शिवानी का रेडियम कटर से गला रेत दिया। फिर मृतिका के मंगलसूत्र का पेंडिल, पायल व अन्य चीजें निकाल ली। कुछ देर बाद उसने ड्यूटी से घर लौटने पर भाभी की हत्या होने की झूठी बात पड़ोसियों को बताई। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर वो महिला को अस्पताल ले गया था। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना टीआई सौरभ पांडे ने बताया हमारा सबसे पहला शक मृतक के देवर आरोपी राकेश यादव पर गया। लेकिन हमने मृतका के अंतिम संस्कार तक की रास्ता देखी। तब तक उस पर नजर बनाए रखी। उसकी एक्टिविटी को देखा। अंतिम संस्कार के बाद शनिवार रात में लेकर उससे पूछताछ की।

उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली। रविवार शाम को उस कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल रेडियम कटर, मोबाइल, मृतिका के मंगलसूत्र का पेंडिल, पायल जब्त की।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising