Advertising
Home Top stories चंबल की सफाई के साथ जल संरक्षण की शपथ: भिंड ​​​​​​​कलेक्टर...
Advertising
<

चंबल की सफाई के साथ जल संरक्षण की शपथ: भिंड ​​​​​​​कलेक्टर के साथ बच्चों ने कचरा हटाया; श्रीवास्तव बोले- पानी और वृक्ष हजारे अस्तित्व को जरूरी – Bhind News

1
चंबल की सफाई के साथ जल संरक्षण की शपथ:  भिंड ​​​​​​​कलेक्टर के साथ बच्चों ने कचरा हटाया; श्रीवास्तव बोले- पानी और वृक्ष हजारे अस्तित्व को जरूरी – Bhind News

चंबल की सफाई के साथ जल संरक्षण की शपथ: भिंड ​​​​​​​कलेक्टर के साथ बच्चों ने कचरा हटाया; श्रीवास्तव बोले- पानी और वृक्ष हजारे अस्तित्व को जरूरी – Bhind News

चंबल नदी के किनारे सफाई अभियान में हिस्सा लेते भिंंड कलेक्टर समेत अन्य समाजसेवी गण।

भिंड के अटेर में रविवार को चंबल नदी किनारे आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा सृष्टि के पोषण में जल का योगदान अमूल्य है, और यदि हमें भावी पीढ़ियों को समृद्ध भविष्य देना है, तो जल संरक्षण

.

उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पानी और वृक्ष ही प्रकृति के दो ऐसे अवयव हैं जो हमारे अस्तित्व के लिए अनिवार्य हैं। यदि हम इन्हें नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट खड़ा कर देंगे।

इस अवसर पर उन्होंने चंबल तट पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन किशोरी पब्लिक स्कूल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें छात्रों, समाजसेवियों और नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

चंबल नदी के किनारे ली गई शपथ।

Advertising

गीत के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव द्वारा रचित जल गंगा संरक्षण पर आधारित गीत का मंचन किया गया। इस गीत के माध्यम से जनजागरण की पहल की गई है। गीत का विमोचन और रिकॉर्डिंग भी इसी मौके पर संपन्न हुई।

बच्चों ने सीखी जल बचत की सीख किशोरी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता कर जल संरक्षण का संदेश अपने अंदाज में दिया। कार्यक्रम ने न सिर्फ बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाई बल्कि सहभागियों को भी सोचने पर मजबूर किया कि अब वक्त आ गया है जब हमें प्रकृति के दोहन की बजाय पोषण की ओर बढ़ना होगा।

चंबल के तीर में बालू से कचरा हटाओ अभियान चलाया।

समर्पण और सहभागिता का मिला संदेश कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया, विकासखंड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, नवांकुर संस्थाओं से जुड़े अतुलकांत शर्मा, शशिकांत शर्मा, अंगद यादव, यशपाल सिंह सहित क्षेत्रीय छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।जन अभियान परिषद से जुड़े वक्ताओं ने जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर बल दिया और कहा कि जल एक सीमित संसाधन है जिसे केवल संजोया जा सकता है, बनाया नहीं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising