हिंदुस्तानी बाथरूम का पाइप खोल दें तो पाकिस्तान डूब जाएगा: पाकिस्तान को भारत में विलय करने का सही समय, मुसलमान कभी भी देश विरोधी नहीं हो सकता – शौकत अली – Bareilly News h3>
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली उनके साथ नदीम कुरैशी
पाकिस्तान कभी हिंदुस्तान के आगे नहीं टिक सकता। हमारे नेता असदुद्दीन ओवैसी का कॉन्सेप्ट बिल्कुल स्पष्ट है। पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है जो इस्लाम के नाम पर धब्बा है। पाकिस्तान की वजह से इस्लाम की छवि धूमिल हो रही है। पाकिस्तान की वजह से मुसलमान बदनाम हो
.
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली उनके साथ नदीम कुरैशी
धर्म के नाम पर देश में मुसलमानों को पीटने वाले भी आतंकवादी, ये आंतरिक आतंकवादी
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि हमारी पार्टी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना की कड़ी निंदा करती है। हम कभी भी आतंकवादियों का साथ नहीं दे सकते। हम हमेशा अपने देश के साथ खड़े हैं, अपने भारत के साथ खड़े हैं, अपने देश की सेना के साथ खड़े हैं। लेकिन मैं उन लोगों से भी कहना चाहूंगा कि उस घटना के बाद जो लोग धर्म और मजहब के नाम पर दूसरों को टारगेट कर रहे हैं, अगर वह ऐसा कर रहे हैं तो पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, और वे भी किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं। तो हमारे जो आंतरिक आतंकवादी हैं, उन्हें यह पैग़ाम पहुंचना चाहिए कि आप जो कर रहे हैं, वह देश को नुकसान पहुंचा रहा है। देश को कमजोर करने वाला काम कर रहे हैं। यह नहीं होना चाहिए। आज पूरा देश एकजुट है।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली उनके साथ नदीम कुरैशी
पाकिस्तान के विलय का यह सही कदम
हमारी सेना बहुत ताक़तवर है, इसलिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करते हैं कि जितनी जल्दी हो सके, पाकिस्तान जाकर उस पर कब्जा कर लें और हमारे देश का एक स्टेट और बढ़ जाए। उत्तर प्रदेश जितना बड़ा है, उतना बड़ा हमारा एक स्टेट और बढ़ जाए। ताकि हमारी पार्टी का भी एक और स्टेट प्रेसिडेंट हो जाए। पाकिस्तान का विलय एक कदम होगा अखंड भारत की दिशा में — यही सही मौका है।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली मंच से बोलते हुए
पाकिस्तान के बजट से ज़्यादा हमारी सेना का बजट है
पाकिस्तान के पूरे देश का जो बजट है, उससे बड़ा बजट हमारी सेना का है। पाकिस्तान हमारे सामने कहां टिक पाएगा। बात अगर नदियों की करें, तो अगर हम अपने घर के बाथरूम का पाइप खोल दें, तो पाकिस्तान डूब जाएगा। हमारा और उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। वे न पहले हमसे लड़ सकते थे, न अब लड़ सकते हैं।
बहुत सारे हिंदू जासूसी करते पकड़े गए
युद्ध में अगर हमारी जरूरत पड़ी तो हम भी जाएंगे और हमारा बेटा भी साथ जाएगा। हमने अंग्रेजों के खिलाफ जो कुर्बानियां दी हैं, उन्हें इतिहास के पन्नों से हटाया जा सकता है लेकिन मिटाया नहीं जा सकता। इसी देश के उलेमा-ए-इकराम ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद का फतवा दिया था, तब जाकर यह देश आज़ाद हुआ। हम यह नहीं कहते कि इस देश को आज़ाद करने के लिए किसी एक वर्ग विशेष ने काम किया। बल्कि जब यह देश आज़ाद हो रहा था, तब कोई हिंदू-मुसलमान नहीं था — एक तरफ हिंदुस्तानी थे और दूसरी तरफ गोरे अंग्रेज। हमने जो कुर्बानियां उस वक्त दीं, आज भी हम दोबारा कुर्बानी देने को तैयार हैं इस देश के लिए। देश का एक-एक बच्चा तैयार है। यह जाति और बिरादरी का मामला नहीं है। मुसलमानों को बदनाम किया जाता है। अगर कोई कहे कि मुसलमानों ने पहलगाम में हिंदुओं को मारा, तो मैं कहूंगा — बहुत सारे हिंदू भी जासूसी करते पकड़े गए। ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता। हमें कहा गया है कि तुम जिस देश के वासी हो, उस देश के वफादार बनकर रहो। कोई भी मुसलमान देश विरोधी नहीं हो सकता। अगर वह देश विरोधी है, तो वह मुसलमान नहीं है।
नदीम कुरैशी का AIMIM में स्वागत
गौरतलब है कि बरेली के रोटरी भवन में आज मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आइएमसी के नेता नदीम कुरैशी AIMIM में शामिल हुए हैं, जिस पर शौकत अली ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नदीम कुरैशी के AIMIM में शामिल होने से पार्टी को ज़मीन पर और मज़बूती मिलेगी। AIMIM जैसे संगठन में उनकी मौजूदगी निश्चित ही अल्पसंख्यकों की आवाज़ को न सिर्फ मज़बूती देगी, बल्कि संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूती भी प्रदान करेगी। वही नदीम कुरैशी ने इस मौके पर कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।


