Advertising
Home Top stories आजमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार: शिक्षिका पर हमला...
Advertising
<

आजमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार: शिक्षिका पर हमला कर की थी एक लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी थी चार टीमें – Azamgarh News

0
आजमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार:  शिक्षिका पर हमला कर की थी एक लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी थी चार टीमें – Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार: शिक्षिका पर हमला कर की थी एक लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी थी चार टीमें – Azamgarh News

आजमगढ़ में शिक्षिका के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली की पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने शिक्षिका पर हमला कर ₹100000 की लूट और सोने की चेन की छीनैती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

.

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने लूट के ₹31000 नगद और अवैध असलहे को भी बरामद किया है। आरोपी ने 15 अप्रैल 2025 को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी हेमराज मीणा, एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था।

इसी क्रम में आरोपी सत्यम राजभर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है। सत्यम राजभर पर तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि दूसरा आरोपी दीपांकर तिवारी जो की जौनपुर का रहने वाला है। फरार बताया जा रहा है। दीपांकर तिवारी पर आठ गंभीर अपराधी मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी बिना नंबर की ब्लैक बाइक से शाहगंज से जौनपुर की तरफ जाने वाले हैं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी सत्यम राजभर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।

Advertising

आजमगढ में लुटेरा गिरफ्तार।

15 अप्रैल को लूट की घटना को दिया था अंजाम

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंजहापुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका से तमंचे के बल पर एक लाख रुपए नगद सोने की चेन मोबाइल लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया था। लुटेरों द्वारा महिला के साथ की गई मारपीट के बाद महिला घायल भी हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में धर्मेंद्र कुमार जो कि पीड़िता शिक्षिका चंद्रकला (45 वर्ष) के पति थे ने मुकदमा दर्ज कराया था। चंद्रकला, मूल रूप से लखनऊ की निवासी हैं। चंद्रकला का मायका फूलपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में है। जहां वह अपने पिता राम धनी के घर रहकर सैदपुर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

अपने पति धर्मेंद्र के साथ पलिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, अमरथु शाखा से 1 लाख रुपये निकालकर बाइक से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। इस टीम में फूलपुर के कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव, SOG प्रभारी नंदकुमार तिवारी, सर्विलांस टीम के चंद्रमा मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising