जालंधर कैंटोनमेंट में सेना का ब्लैकआउट मॉकड्रिल: सायरन बजा किया सतर्क, सैन्य हेलिकॉप्टर निगरानी करता नजर आया, इन्वर्टर-जनरेटर भी बंद कराए – Jalandhar News h3>
सेना का हेलिकॉप्टर निगरानी करता हुआ नजर आया।
पंजाब के जालंधर में आज सेना द्वारा कैंट एरिया में स्थित बाजार में मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें फायर ब्रिगेड की टीमों सहित अन्य डिफेंस की टीमें मौजूद रहीं। रात करीब सवा आठ बजे पूरे कैंटोनमेंट एरिया को ब्लैकआउट कर दिया गया और एरिया में सायरन बजने शुरू हो
.
इसे लेकर रात करीब पौने आठ बजे जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा जानकारी साझा की गई थी। हालांकि कल यानी बुधवार को होने वाले मॉक ड्रिल से पहले ये उसके अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा है।
सेना का विमान ऊपर से कर रहा था निगरानी बता दें कि इससे पहले आज यानी मंगलवार को सेना के अधिकारियों द्वारा बाजारों में माइक के साथ अनाउंसमेंट किया गया था, कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति एरिया में देखा जाए तो तुरंत उसके बारे में सूचना पुलिस को दी जाए। ब्लैकआउट के दौरान सेना के विमान ऊपर से एरिया की निगरानी कर रहे थे। साथ ही पूरे कैंटोनमेंट एरिया की बिजली पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। साथ ही किसी भी घर में इन्वर्टर से भी लाइट जलाने की अनुमति नहीं थी।
सैन्य अधिकारी बोले- लोगों को जागरूक करने के लिए हुई थी ये मॉकड्रिल मॉक ड्रिल के दौरान सैन्य अधिकारी ने कहा- लोगों को हिदायतें दी गईं हैं कि लाइटें बंद होंगी और एरिया में हरकत कम से कम होगी। लोगों को पता होना चाहिए कि अगर ऐसी को स्थिति होती है तो लोगों का क्या कर्तव्य है। साथ ही किसी तरह से ऐसे स्थिति में सेफ रहना है। कैंट एरिया में रहने वाले हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि उसका क्या कर्तव्य है।
आगे कहा- इस मॉक ड्रिल को इसलिए किया गया है, क्योंकि लोगों को बताया जा सके कि युद्ध जैसी स्थिति में आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है। अगर ऐसी कोई स्थिति आए तो तुरंत लोगों को पता हो कि उन्हें लाइटें बंद रखनी हैं। पहले से ही लोगों को बताया गया था कि लाइटें न जलाएं। साथ ही सेना के साथ जुड़े युवाओं को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी कि पूरे एरिया में लाइट बंद करने वाली बात पहुंचाई जाए।
देखें मॉक ड्रिल से जुड़े फोटो…..
वाहनों की लाइटें बंद करवाते हुए सेना के मुलाजिम और लोग।
पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ बुजुर्ग।
कैंटोनमेंट एरिया में लोगों के लिए अनाउंसमेंट करते हुए सेना के मुलाजिम।
लोगों के घरों का लाइटें बंद करवाने के लिए पहुंचे सेना के मुलाजिम।
फल वाले का ठेला बंद करवाते हुए सेना के मुलाजिम।
जालंधर में ब्लैकआउट के बाद सायरन बजता हुआ।
सेना के अधिकारियों द्वारा दोपहर में मार्केट में अनाउंसमेंट किया गया।
सैन्य अधिकारी बोले-जरूरत के हिसाब से होगा ब्लैकआउट जालंधर केंटोनमेंट बोर्ड में ब्लैकआउट रिहर्सल के दौरान बताया कि जरूरत के अनुसार ब्लैकआउट किया जाएगा। लोगों को रिहर्सल में इसके बारे में समझाया जा रहा है। हमारा हेलिकॉप्टर भी इलाकों पर निगरानी रख रहा है। अभी यह केवल ड्रिल है। अगर कभी युद्ध जैसै हालात बनते हैं तो ब्लैकआउट ज्यादा देर का भी हो सकता है। हमने केंटोनमेंट बोर्ड के अंडर आते इलाके में लोगों को ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल के बारे में समझाया है।
ब्लैकआउट के दौरान लगे भारत माता की जय के नारे जालंधर कैंट में ब्लैकआउट के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाते लोग नजर आए। ब्लैकआउट का लोगों ने पूरा सहयोग किया और घरों की लाइट बंद रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर भी रुके और ड्रिल को देखा।
जालंधर केंटोनमेंट में ब्लैकआउट के दौरान पत्रकारों से बात करते सैन्य अधिकारी।
डीसी अग्रवाल बोले- कल 8 से 9 बजे तक पूरे शहर में होगा ब्लैकआउट जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा- आज यानी मंगलवार को आर्मी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे से 9 बजे तक मॉक ड्रिल का समय रखा गया है। ये ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। सिर्फ कैंटोनमेंट एरिया में ये ब्लैकआउट रहेगा। जिसमें रामामंडी, दकोहा, जालंधर कैंट और दीप नगर के आसपास के एरिया शामिल हैं।
डीसी अग्रवाल ने आगे कहा- कल यानी 7 मई को पूरे शहर में ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल होगी। इसमें किसी भी निवासी को घबराने की जरूरत नहीं है, ये सिर्फ एक मॉक ड्रिल है। अगर ऐसे हालात हों तो हम कैसे इन हालातों से लड़ेंगे। सिर्फ आपके एरिया में एक सायरन बजेगा और सभी निवासियों को घर की लाइटें बंद कर देनी हैं। पॉवरकॉम को भी इसके आदेश दिए गए हैं।
डीसी अग्रवाल ने कहा- लोगों से आग्रह है कि इन्वर्टर और जनरेटर के जरिए भी अपने घर की लाइटें ऑन न करें। जिससे हमारी लोकेशन का किसी को पता न चल पाए। ये जरूरी सूचना लोगों के लिए जारी की जा रही है। समय समय से जिला प्रशासन द्वारा इस पर बयान जारी कर दिया जाएगा। किसी भी फेक सूचना पर यकीन न करें। सात मई को रात 8 से 9 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा।
जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल मामले की जानकारी देते हुए।
इन जिलों में होगा कल होगा मॉक ड्रिल
जानकारी के अनुसार ये मॉक ड्रिल अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बरनाला, भाखड़ा-नंगल, कोटकपुरा, बटाला, मोहाली (एसएएस नगर), अबोहर, फरीदकोट, रोपड़ और संगरूर में होगा। इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट किया जाएगा और हमले की चेतावनी वाले सायरन बजाए जाएंगे।



