बिना वकालतनामा के वकील ने की कोर्ट में पैरवी: राजा भैया की पत्नी बोलीं- मेरे पति ने रची साजिश, बार काउंसिल में की शिकायत – Pratapgarh News

11
बिना वकालतनामा के वकील ने की कोर्ट में पैरवी:  राजा भैया की पत्नी बोलीं- मेरे पति ने रची साजिश, बार काउंसिल में की शिकायत – Pratapgarh News

बिना वकालतनामा के वकील ने की कोर्ट में पैरवी: राजा भैया की पत्नी बोलीं- मेरे पति ने रची साजिश, बार काउंसिल में की शिकायत – Pratapgarh News

मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा से विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके केस में एक अनजान वकील ने बिना वकालतनामा और बिना उनकी जानकारी के कोर्ट में बहस की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि उनके और उनके बच्चों के खिलाफ रची गई एक गहरी साजिश है।

भानवी ने लिखा- मेरे केस में एक अंजान वकील भानू प्रताप सिंह ने बिना मेरी जानकारी और बिना वकालतनामा के बहस की। वॉइस रिकॉर्डिंग में साफ कबूल किया- यह बहस राजा भैया के लिए एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह के कहने पर की।

भानवी सिंह ने ट्‌वीट कर राजा भैया पर आरोप लगाया है।

मेरे पति द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा

भानवी ने कहा, ये न सिर्फ प्रोफेशनल मिसकंडक्ट है, बल्कि मेरे पति द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा है। मेरी संपत्ति से जुड़ा मामला है, और बिना मेरी जानकारी के कोर्ट में बहस करना महिलाओं के खिलाफ खुली साजिश है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेज दी गई है।

भानवी सिंह का कहना है कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि यह एक मिसाल है कि कैसे महिला की जानकारी के बिना उसकी संपत्ति और अधिकारों पर खेल खेला जा सकता है।

अब जानिए पूरा मामला…

घुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थान में FIR दर्ज करवाई है

राजा भैया पर दर्ज कराई प्रताड़ित करने की एफआईआर

प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी ने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थान में FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। भानवी सिंह पिछले कुछ समय से पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं।

2022 में दिल्ली कोर्ट में दायर की थी तलाक की अर्जी

नवंबर, 2022 में भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सितंबर, 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर दिया है।

अपने दो बेटों के साथ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह।

अब जानिए कौन हैं भानवी सिंह

भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में हुआ था। उन्होंने बस्ती और लखनऊ में पढ़ाई की। भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह से 1995 में उनकी शादी हुई। दोनों के 4 बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह और दो बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं।

शादी के समय राजा भैया करीब 25 साल के थे। कुछ साल से दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी

​​​​राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी।

—————————————

ये खबर भी पढ़ें…

हमारा इकलौता बेटा चला गया:आतंकी हमले में मारे गए शुभम के चाचा बोले-आतंकियों से बदला ले मोदी सरकार

मेरा भतीजा शुभम और बहू वहीं पहलगाम में ही घुड़सवारी करते हुए गए थे। बहू के सामने ही आतंकियों ने शुभम को गोली मार दी। जिससे बहू ने आतंकियों से कहा कि- मुझे भी गोली मार दो, तो आतंकियों ने कहा कि तुम्हें नहीं मारेंगे, तुम जाकर सरकार को बताओ इसीलिए तुमको छोड़ रहे हैं।

आतंकी हमले में मारे गए शुभम के चाचा ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज द्विवेदी से दैनिक NEWS4SOCIALने बात की तो फफक कर रोने लगे, उन्होंने बताया कि उनसे परिवार के लोग लगातार संपर्क में हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News