Advertising
Home Top stories ट्रंप जैसी ही होगी जेम्स डेविड के स्वागत की तैयारी: अमेरिका...
Advertising
<

ट्रंप जैसी ही होगी जेम्स डेविड के स्वागत की तैयारी: अमेरिका के उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को देखेंगे ताजमहल, तैयारियां शुरू, चमकाया जा रहा रूट – Agra News

4
ट्रंप जैसी ही होगी जेम्स डेविड के स्वागत की तैयारी:  अमेरिका के उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को देखेंगे ताजमहल, तैयारियां शुरू, चमकाया जा रहा रूट – Agra News

ट्रंप जैसी ही होगी जेम्स डेविड के स्वागत की तैयारी: अमेरिका के उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को देखेंगे ताजमहल, तैयारियां शुरू, चमकाया जा रहा रूट – Agra News

मॉल रोड डिवाइडर की रंगाई-पुताई करते मजदूर।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (JD) वेंस के स्वागत के लिए आगरा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वे 23 अप्रैल को ताजमहल देखने आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर उस रूट को सजाने और संवारने का काम शुरू कर दिया है, जिस रूट से जेम्स डेविड गुज

.

जेम्स डेविड वेंस, अमेरिका के उपराष्ट्रपति

ये हो रहे कार्य यहां वॉल पेंटिंग के साथ ही, डिवाइडर की रंगाई-पुताई और स्ट्रीट लाइट बदलने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही मरम्मत के कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही सड़क की धुलाई भी कराई जा रही है। अमेरिका और भारत के झंडे लगाने के लिए जगह-जगह स्टील की रॉड लगाई जा रही हैं। चौराहों पर रंगोली बनाई जा रही है।

मॉल रोड की स्ट्रीट लाइट बदली जा रही हैं।

Advertising

लगातार हो रही तैयारियों की समीक्षा जेम्स डेविड वेंस अपने परिवार के साथ होंगे। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इसको देखते हुए आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें बताया गया कि संभावित रूट का निर्धारण कर लिया गया है, रूट की मरम्मत, सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।

स्ट्रीट लाइट बदलते नगर निगम के कर्मचारी।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए रूट पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा स्थानीय बृज लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, संगीत, ड्रम वादन आदि के कार्यक्रम सांस्कृतिक कलाकारों, स्कूल ग्रुप तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। अमेरिका तथा भारत के फ्लैग प्रदर्शित किए जाएंगे।

यहां लहराए जाएंगे अमेरिका और भारत के झंडे।

CM योगी करेंगे रिसीव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति को रिसीव करेंगे। उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है। CM खेरिया एयरपोर्ट पर जेम्स डेविड वेंस का स्वागत करेंगे। स्वागत के दौरान एयरपोर्ट पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां मयूर नृत्य होगा।

अमेरिका के 3 राष्ट्रपति कर चुके हैं ताजमहल का दीदार दुनिया के सात अजूबों में शामिल एक शहंशाह की मोहब्बत की निशानी और सफेद संगमरमर से बनी दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल का एक बार हर कोई दीदार करना चाहता है। यही वजह है कि जब भी कोई खास भारत आता है, तो वो ताज का दीदार करे बगैर नहीं जाता है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड से पहले उन्हीं के देश के 3 राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार कर चुके हैं। तब भी चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए थे। जानिये कौन-कौन से वे 3 राष्ट्रपति थे, जिन्होंने ताजमहल का दीदार किया…

भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी. आइजनहावर।

1959 में डी. आइजनहावर दिसंबर 1959 में अमेरिका के तत्कालील राष्ट्रपति डी. आइजनहावर भारत आए और अपनी बहू बारबरा के साथ ताजमहल की खूबसूरती को निहारने जरूर गए। उन दिनों पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे और उनके साथ गए थे। उस समय, संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा था, जैसा कि शीत युद्ध के समय में था। राष्ट्रपति स्मारक की सुंदरता और भव्यता से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए थे।

अपनी बेटी चेल्सी के साथ तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्विलंटन।

2000 में बिल क्लिंटन उनके बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान 22 मार्च 2000 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अपनी भारत यात्रा के दौरान ताजमहल देखने गए थे। इस दौरान क्लिंटन की बेटी चेल्सी भी उनके साथ ताजनगरी गई थीं। ताज की खूबसूरती पर क्लिंटन भी फिदा हो गए थे। यह भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी राजनयिक यात्रा का एक हिस्सा था। उनकी यात्रा सबसे यादगार में से एक थी, क्योंकि क्लिंटन ने इस अनुभव को अपनी बेटी के साथ साझा किया था।

वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी के साथ आगरा ताजमहल देखने आए।

2020 में डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी 2020 में ताजमहल का दौरा किया, इससे ठीक पहले दुनिया कोविड-19 महामारी की चपेट में आई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ भारत की कूटनीतिक यात्रा के तहत भारत आए थे। ट्रंप ने ताजमहल का दौरा किया और इसकी सफेद सुंदरता से पूरी तरह अभिभूत हो गए। उनकी आगरा यात्रा यात्रा के मुख्य बिंदुओं में से एक थी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising