4 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स: बेगूसराय के दो मैदान पर होंगे मैच, 10 हजार प्रतिभागी 28 प्रतियोगिता में भाग लेंगे – Begusarai News

1
4 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स:  बेगूसराय के दो मैदान पर होंगे मैच, 10 हजार प्रतिभागी 28 प्रतियोगिता में भाग लेंगे – Begusarai News

4 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स: बेगूसराय के दो मैदान पर होंगे मैच, 10 हजार प्रतिभागी 28 प्रतियोगिता में भाग लेंगे – Begusarai News

बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। बेगूसराय के दो मैदान पर खेल होगा। आज बेगूसराय के कारगिल विजय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने विस्तार

.

सुरेन्द्र मेहता ने बताया कि बिहार पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें 28 राज्यों के करीब 10 हजार प्रतिभागी 28 खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह बिहार वासियों के लिए गर्व की बात है। बिहार में भी खेल अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को पटना में करेंगे।

प्रेसवार्ता में मंत्री और अधिकारी।

पांच जिला में होगा आयोजन

बताया कि बिहार के पांच जिला बेगूसराय, नालंदा, पटना, गया और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम एवं बरौनी गांव स्थित यमुना भगत स्टेडियम में फुटबॉल का मैच आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 8 बालक और 8 बालिका की कुल 16 टीमें भाग लेगी।

बिहार के अंदर खेल को गांव-गांव पहुंचाने के लिए बिहार सरकार पूरी तैयारी में है। राज्य के सभी पंचायत में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। बिहार आने वाले दिनों में खेल के क्षेत्र में दुनिया के मानचित्र पर कैसे आगे हो, इसमें बिहार सरकार लगी हुई है। आने वाला दिन खेल का दिन बिहार के लिए स्वर्णिम दिन होगा।

प्रशासन पिछले एक माह से लगातार तैयारी कर रहा

डीडीसी सोमेश माथुर ने बताया कि खेल मंत्री और डीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन पिछले एक माह से लगातार तैयारी कर रहा है, मैदानों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय में खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, ऑफिशियल सहित करीब 472 प्रतिभागी भाग लेंगे।

डीडीसी ने बताया कि प्रतिभागियों के भोजन और ठहरने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 7 अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही परिवहन पदाधिकारी की ओर से प्रतिभागियों के लिए अच्छे वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के प्रैक्टिस करने के लिए केन्द्रीय विद्यालय IOC के मैदान, बीएमपी के मैदान और गांधी स्टेडियम को तैयार कराया जा रहा है।

22 कोषांगों का गठन किया गया

खेल के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने 22 कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांग का एक-एक नोडल पदाधिकारी का गठन किया गया है। प्रत्येक दिन जिला पदाधिकारी सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा कर रहे। साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम तथा बरौनी, बीहट और तेघड़ा नगर परिषद, एनएचएआई, आरसीडी एवं प्रचार-प्रसार के लिए डीपीआरओ को जिम्मेवारी दी गई है।

होस्ट सिटी एक्टिवेशन में नगर निगम के नगर आयुक्त जिम्मेदारी दी गई है‌ जिसमें यूनिपोल, ड्रॉप डाउन फलेक्स, वाल पेंटिंग, बस, टैंपो, टोटो में स्टीकर आदि लगाया जा रहा है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा जगह-जगह होर्डिंग्स एवं बैनर लगाया जाएगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News