रीवा में 24 घंटे में दूसरी मौत का मामला: ईको पार्क के पास युवक का शव मिला; परिवार ने जताई हत्या की आशंका – Rewa News

5
रीवा में 24 घंटे में दूसरी मौत का मामला:  ईको पार्क के पास युवक का शव मिला; परिवार ने जताई हत्या की आशंका – Rewa News

रीवा में 24 घंटे में दूसरी मौत का मामला: ईको पार्क के पास युवक का शव मिला; परिवार ने जताई हत्या की आशंका – Rewa News

रीवा में 24 घंटे के अंदर दूसरा शव मिला है। छोटी पुल की टर्निंग में शनिवार दोपहर एक युवक का शव बीहर नदी के तलहटी क्षेत्र में मिला। वहां मृतक की एक्टिवा भी थी। सिविल लाइंस पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए खून से लथपथ युवक के शरीर को संजय गांधी

.

पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान विकास यादव (21) निवासी लपटा थाना चोरहटा के रूप में की गई है। मृतक की बहन पूजा यादव ने बताया कि वह दो बहनों के बीच उनका इकलौता था। जो खन्ना चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में ढाई महीने से कम कर रहा था।

सुबह ही दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट बहन ने बताया भाई सुबह 11 बजे दुकान जाता, रात 11:12 बजे तक घर पहुंच जाता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसे एक बार घर के सदस्यों की बात हुई थी। जिसमें उसने फोन पर यह बताया था कि वह दुकान में काम अधिक होने के कारण देर रात तक घर पहुंचेगा। उसके बाद देर रात तक वह घर नहीं आया और घर के सदस्य लगातार उसके फोन पर रिंग करते रहे लेकिन उसकी ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शनिवार की सुबह जब घर के लोग चोरहटा थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे।

दोपहर में सिविल लाइंस थाने द्वारा हमें सूचना दी गई की हमारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। घर के सभी सदस्य संजय गांधी अस्पताल आ गए। जैसे ही हम लोग यहां पहुंचे तो यहां यह जानकारी मिली कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो चुकी है।

बहन ने गलत होने का आशंका जताई मृतक की बहन पूजा यादव ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि उसके साथ किसी ने कुछ गलत किया है। कायदे से जब रात बहुत हो चुकी थी तो दुकान संचालक का फर्ज था कि उसे घर तक पहुंचाए लेकिन दुकान संचालक ने ऐसा नहीं किया। उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान हैं।

सिविल लाइन टीआई कमलेश साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मौके का मुआयना किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दुकान संचालक सहित मामले से जुड़े अन्य लोगों के बयान पंजीबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की विवेचना की जा रही है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे। उसके आधार पर विधि संगत कार्यवाही की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News