Advertising
Home Top stories अपनी ही जमीन पर निर्माण करने से रोका: बोले कुंवर लक्ष्यराज-...
Advertising
<

अपनी ही जमीन पर निर्माण करने से रोका: बोले कुंवर लक्ष्यराज- पुलिस ने परिवार के सदस्यों से की अभद्रता, सेंट पीटर स्कूल प्रशासन ने घर में घुसकर की दादागिरी – Bharatpur News

7
अपनी ही जमीन पर निर्माण करने से रोका:  बोले कुंवर लक्ष्यराज- पुलिस ने परिवार के सदस्यों से की अभद्रता, सेंट पीटर स्कूल प्रशासन ने घर में घुसकर की दादागिरी – Bharatpur News

अपनी ही जमीन पर निर्माण करने से रोका: बोले कुंवर लक्ष्यराज- पुलिस ने परिवार के सदस्यों से की अभद्रता, सेंट पीटर स्कूल प्रशासन ने घर में घुसकर की दादागिरी – Bharatpur News

पूर्व राजपरिवार ने पुलिस पर अभद्रता करने का लगाया आरोप।

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार और सेंट पीटर स्कूल के बीच 3 बीघा जमीन का मामला फिर से गर्माया। कल जब पूर्व राजपरिवार ने जमीन पर निर्माण के लिए अपनी दीवार तोड़नी चाही तो, सेंट पीटर स्कूल प्रशासन की तरफ से मथुरा गेट थाना पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने पूर्व

.

पूर्व राजपरिवार के सदस्य कुंवर लक्ष्यराज सिनसिनवार ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को तहसीलदार और पटवारी ने हमारी जमीन के हिस्से पर निशान लगाए थे। कल हम अपनी दीवार पर निर्माण करवा रहे थे। इस दौरान सेंट पीटर स्कूल के फादर हमारे घर में आये। वह हमारे में आकर दादागिरी करने लगे। उनके साथ पुलिस भी थी। उन्होंने धमकी दी कि मैं तुम्हें सभी को जेल करवा दूंगा। फादर ने कहा अगर आप महाराजा सूरजमल के वंशज हैं तो, अपने दम दिखाइए। जिसके बाद हमने बुलडोजर बुलाया और अपनी दीवार को तोड़ना शुरू किया। इसी दौरान सेंट पीटर स्कूल का स्टाफ हमारे घर में आ गए और दादागिरी दिखाने लगे। उन्होंने हमारे साथ गालियां दी। कुछ देर बाद यहां पुलिस आ गई। पुलिस ने हमसे कहा की आप जमीन के कागज दिखाइए। जिसके बाद हमने पुलिस को कागज दिखाए। जिसके बाद मैंने कहा की आप सेंट पीटर स्कूल के कागज भी चेक करिये उनके पास इस जमीन के कागज हैं या नहीं।

सेंट पीटर स्कूल के पीछे हैं कुंवर लक्ष्यराज सिनसिनवार की कोठी।

जिसके बाद हम जमीन के कागज लेकर थाने गए। थाने में सेंट पीटर स्कूल का प्रशासन नहीं पहुंचा और न ही उन्होंने पुलिस को 3 बीघा जमीन के कागज दिखाए। वह हमें धोखे से थाने ले गए। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के साथ पुलिस ने अभद्रता की, हम थाने पर थे इस दौरान सीओ सिटी पंकज यादव के पास एक फोन आया। जिसके बाद 3 पुलिस की गाड़ियां हमारे घर आ गई। घर पर मेरी अकेली बुआ थी। बिना सर्च वारंट के पुलिस ने घर की तलाशी ली। थाने में पुलिसकर्मियों ने मेरे और मेरी मां से गलत व्यवहार किया। उन्होंने हमें बंद करने की धमकी दी। पुलिस ने हमारे एक व्यक्ति को बंद भी किया। कल हम दीवार तोड़ने से पहले सेंट पीटर स्कूल को सूचित किया था साथ ही कहा अगर तुम्हारे पास जमीन के कागज हैं तो, हमें दिखा दीजिये। सेंट पीटर स्कूल हमें धमकी दे रहा है अगर मुझे कुछ होता है तो, उसकी जिम्मेदारी सेंट पीटर स्कूल की होगी। इस विवाद को लेकर हम महापंचायत करेंगे। समाज को फैसला करेगी वही होगा।

Advertising

महाराजा सूरजमल की 14वीं पीढ़ी हैं कुंवर लक्ष्यराज।

कुंवर लक्ष्यराज की मां ने बताया कि हमारे दीवार में एक गेट था। जिसे कल हम रिपेयर करवा रहे थे। दो मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान सेंट पीटर स्कूल का फादर अपनी टीम के साथ हमारे घर आ जाते हैं। उन्होंने हमें दीवार तोड़ने से रोका और कहा की यह हमारी दीवार है। उन्होंने हमें अपनी ही दीवार को तोड़ने से रोका। तभी फादर ने पुलिस को बुला लिया। मुझे उन्होंने चेलेंज किया की आप असली सूरजमल के वंशज हो तो, दीवार को तोड़कर दिखाओ। जिसके बाद मैंने बुलडोजर बुलाया और दीवार को तुड़वाना शुरू कर दिया। तभी फादर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस हम पर दबाव बनाने लगी। मैंने पुलिस को सारे कागज दिखाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में आने के लिए कहा।

सेंट पीटर स्कूल के पीछे हैं कुंवर लक्ष्यराज सिनसिनवार की कोठी गुलजारी बाग़।

हम पुलिस की गाड़ी के पीछे अपनी गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए। थाने में फादर नहीं पहुंचा। सीओ सिटी पंकज यादव को हमने अपनी जमीन के कागज दिखाए। उसके बाद भी प्रशासन ने हमारा साथ नहीं दिया। थाने में हमारी कोई सुनवाई नहीं की, पुलिस ने कहा कि अगर तुम ज्यादा बोले तो, तुम्हें थाने में बंद कर देंगे। हम करीब 6 घंटे तक थाने में रहे। बार-बार पुलिसकर्मी हमें बंद करने की धमकी देते रहे।

सेंट पीटर स्कूल पर 3 बीघा जमीन पर हड़पने का आरोप।

पूर्व राजपरिवार के सदस्य कुंवर लक्ष्यराज ने बताया कि हमारे पास यहां पर 16 बीघा जमीन थी जिसमें से हमने 12 बीघा जमीन बेच दी। इसी में से 1 बीघा सेंट पीटर स्कूल को दी थी और, 3 बीघा जमीन फार्मिंग के लिए छोड़ दी थी। इस जमीन की 5 साल पहले हमने बाउंड्री करवाई थी। जिसके बाद से सेंट पीटर प्रशासन हमारी जमीन पर अपना हक़ जताने लगा। यह जमीन अब भी हमारे पिता कुंवर प्रद्धुमन सिंह सिनसिनवार के नाम से है।

इस मामले पर सीओ सिटी यादव का कहना है कि कल जमीन विवाद को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पूर्व राजपरिवार और सेंट पीटर स्कूल प्रशासन की शिकायत ले ली है। फिलहाल दोनों शिकायतों को जांच में रखा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। हमारी तरफ से किसी भी पुलिसकर्मी ने अभद्रता नहीं कि, उन्हीं की तरफ के लोगों ने अभद्रता की थी। जिसके बाद हमने 1 व्यक्ति को हिरासत में भी लिया था।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising