Advertising
Home Top stories कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का वक्फ संशोधन बिल पर पलटवार: मुजफ्फरनगर...
Advertising
<

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का वक्फ संशोधन बिल पर पलटवार: मुजफ्फरनगर में बोले- कुछ दिनों का हंगामा, फिर सब शांत हो जाएगा – Muzaffarnagar News

6
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का वक्फ संशोधन बिल पर पलटवार:  मुजफ्फरनगर में बोले- कुछ दिनों का हंगामा, फिर सब शांत हो जाएगा – Muzaffarnagar News

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का वक्फ संशोधन बिल पर पलटवार: मुजफ्फरनगर में बोले- कुछ दिनों का हंगामा, फिर सब शांत हो जाएगा – Muzaffarnagar News

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया है।

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष के विरोध और हो-हल्ले पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये हंगामा कुछ ही दिनों तक चलेगा और फिर शांत हो जाएगा, जैसा कि सीएए के समय हुआ था। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएए के दौरान भी विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन क्या उससे किसी मुस्लिम की नागरिकता छिनी? उन्होंने दावा किया कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर भी ऐसा ही होगा और जल्द ही मामला ठंडा पड़ जाएगा।

‘बिल मुस्लिम हक में’

मंत्री अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी कानून में समय-समय पर संशोधन की आवश्यकता होती है और वक्फ संशोधन बिल भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने विपक्ष के इस दावे को खारिज किया कि ये बिल मुस्लिम समाज के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि “विपक्ष को बिल का अध्ययन करना चाहिए और समझना चाहिए कि इसमें नई बात क्या है। ये बिल मुस्लिम समाज के हक में ही है। इसमें पहली बार मुस्लिम महिलाओं को शामिल किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण कदम है।“

Advertising

‘गरीब मुस्लिमों का हक सुनिश्चित करेगा बिल’

अनिल कुमार ने सवाल उठाया कि क्या गरीब मुस्लिमों को उनका हक नहीं मिलना चाहिए? उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर कुछ चुनिंदा लोग कब्जा जमाए बैठे हैं और उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग वक्फ की जमीन पर दुकानें, मकान और रेस्तरां बनाकर उन्हें बेच देते हैं, जो गलत है। मंत्री ने सुझाव दिया कि वक्फ संपत्ति, जो दान के रूप में दी गई है, उसका उपयोग समाज के लिए अस्पताल जैसे कल्याणकारी कार्यों में होना चाहिए।

नोटिस पर जताई असहमति

मुजफ्फरनगर में अलविदा जुमे और ईद की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिसों पर भी मंत्री ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि “मैं नोटिस भेजने के पक्ष में नहीं हूं। संविधान हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार देता है। हम जिला प्रशासन से इस बारे में बात करेंगे और नोटिस वापस कराने का प्रयास करेंगे।“

विपक्ष पर तंज और समाज कल्याण पर जोर

अनिल कुमार ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वह बिल की सकारात्मक बातों को समझने की बजाए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों, खासकर गरीब मुस्लिमों और महिलाओं को उनका हक दिलाना है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising