Advertising
Home Top stories Waqf Bill: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- वक्फ की संपत्ति हड़पने की...
Advertising
<

Waqf Bill: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- वक्फ की संपत्ति हड़पने की साजिश नहीं, गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा न्याय

27
Waqf Bill: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- वक्फ की संपत्ति हड़पने की साजिश नहीं, गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा न्याय

Waqf Bill: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- वक्फ की संपत्ति हड़पने की साजिश नहीं, गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा न्याय

वक्फ संशेधन बिल को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। साथ ही राजनीतिक सियासत भी तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल दो अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जाएगा। वक्फ बिल के माध्यम से अल्पसंख्यक परिवारों में गरीबों और महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे वक्फ की संपत्ति को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें इस बात की चिंता हो रही है।

Trending Videos

अल्पसंख्यक परिवार नहीं आएंगे झांसे में

देश के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों के लाभ के लिए हो। उन्हें रोजगार, शिक्षा और जीवन में सुधार मिले, यही हमारा प्रयास है। वक्फ बिल का हम स्वागत करते हैं और आने वाले समय में चंद मुट्ठी भर लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। देश के मुसलमान और अल्पसंख्यक उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं। देश के बड़ी आबादी वाले मुसलमानों के न्याय के लिए वक्फ बिल संशोधन लाने का काम किया गया है। आने वाले समय में गरीब मुसलमान भाई-बहनों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका सहयोग। इस बिल से कुछ लोगों को लग रहा है कि नुकसान हो रहा है। जिनका कब्जा वक्फ की संपत्तियों पर था, अब वह कब्जे से बाहर होगा। सारी संपत्ति का मालिक इस देश में रहने वाले गरीब अल्पसंख्यक होंगे। उनका अधिकार होगा।

Advertising

बिहार के चुनाव में नहीं पड़ेगा कोई असर

वक्फ बिल पास होने पर बिहार विधानसभा चुनाव में असर पड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई असर नहीं पड़ेगा। हम न्याय कर रहे हैं। इससे हमारा समर्थन बढ़ेगा। अब मुसलमान भाई जाग गए हैं और उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। हम ईद के मौके पर कई इलाकों में गए थे। सब लोगों ने कहा कि हम मोदी जी और नीतीश कुमार जी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अब अल्पसंख्यक समाज विपक्ष के लोगों के घड़ियाली आंसू बहाने का काम करते थे। उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। सारे देश के मुस्लिम हमारे साथ हैं। और चंद मुट्ठी भर नेता भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकना चाह रहे हैं। उनका अब चलने वाला नहीं है। आने वाले बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising