जैसलमेर में पारा 7 डिग्री बढ़कर 37 पार पहुंचा: अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना – Jaisalmer News

19
जैसलमेर में पारा 7 डिग्री बढ़कर 37 पार पहुंचा:  अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना – Jaisalmer News

जैसलमेर में पारा 7 डिग्री बढ़कर 37 पार पहुंचा: अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 42 डिग्री पर पहुंचने की संभावना – Jaisalmer News

जैसलमेर जिले में गर्मी के तीखे तेवर।

जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव खत्म होने के बाद गर्मी का असर बढ़ गया है। पिछले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री बढ़ चुका है। जिससे दिन व रात के पारे में गर्मी के तेवर तीखे हो चुके ह

.

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में आगामी चार—पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी का असर और बढ़ेगा।

तेज धूप ने किया परेशान जैसलमेर में सोमवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह 10 बजे ही तेज धूप निकली। दोपहर में सूर्य देवता ने रौद्र रूप धारण कर लिया। चौराहों व बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर में तेज धूप के आगे लोग बेहाल नजर आए। वहीं दुकानों व घरों में एसी व कूलर चलाने पड़े। गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा था। लेकिन तीन दिन में पारा फिर बढ़ने लगा है।

अप्रैल के पहले सप्ताह में दिखेंगे गर्मी के तेवर मौसम विभाग ने जैसलमेर में आगामी चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

पर्यटन स्थलों पर पसरा सन्नाटा जैसलमेर में गर्मी का असर तेज होते ही पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसर गया है। गर्मी बढ़ते ही पर्यटकों के कदम थम चुके है। जैसलमेर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुबह इक्के दुक्के सैलानी घूमते नजर आते है। दोपहर के समय तो एक दम से पर्यटन स्थल वीरान हो जाते है। जैसलमेर में ऑफ सीजन की दस्तक हो चुकी है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News