Advertising
Home Top stories आगरा के सूर सरोवर में पेड़ों पर खूब चली आरी: पर्यावरणविद...
Advertising
<

आगरा के सूर सरोवर में पेड़ों पर खूब चली आरी: पर्यावरणविद डा. शरद गुप्ता की RTI से हुआ खुलासा, 7 साल में काटे गए 420 पेड़ – Agra News

1
आगरा के सूर सरोवर में पेड़ों पर खूब चली आरी:  पर्यावरणविद डा. शरद गुप्ता की RTI से हुआ खुलासा, 7 साल में काटे गए 420 पेड़ – Agra News

आगरा के सूर सरोवर में पेड़ों पर खूब चली आरी: पर्यावरणविद डा. शरद गुप्ता की RTI से हुआ खुलासा, 7 साल में काटे गए 420 पेड़ – Agra News

आगरा में संरक्षित वन रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार में धड़ल्ले से पेड़ों पर आरी चली। अवैध रूप से खूब पेड़ काटे गए। सरकारी रिकार्ड में ही 7 साल में 420 पेड़ काटे गए। वन विभाग ने सिर्फ 75.900 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि वसूल कर मामलों को रफादफा कर दिय

.

RTI के तहत ये मांगी थी जानकारी ताज ट्रिपेजियम जोन (TTZ) में पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। पहले बिंदु में उन्होंने सूर सरोवर पक्षी विहार का कुल दायरा और आरक्षित वन का क्षेत्रफल पूछा। दूसरे बिंदु में पक्षी विहार में कितने पेड़ हैं? कौन-कौन सी प्रजाति के हैं? तीसरे बिंदु में एक जनवरी-15 से सैंक्चुअरी में विधिक व अनैतिक रूप से काटे पेड़ों के बारे में पूछा। चौथे बिंदु में उन्होंने अनैतिक रूप से काटे गए पेड़ों पर विधिक कार्रवाई, एफआईआर, आरोप पत्र और जुर्माने की जानकारी मांगी थी।

अब जानिये…क्या दिया गया जवाब उप वन संरक्षक चांदनी सिंह ने पहले बिंदु के जवाब में बताया है कि सूर सरोवर पक्षी विहार का कुल क्षेत्रफल 798.15 हेक्टेयर है, जिसमें 380.558 हेक्टेयर क्षेत्रफल सूरदास वन ब्लॉक आरक्षित वन है। दूसरे बिंदु के जवाब में उन्होंने साफ कहा है कि सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य की वर्तमान प्रबंध योजना में ये सूचना नहीं है। तीसरे बिंदु के जवाब में उन्होंने बताया है कि सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य में प्रबंधन योजना के नियमानुसार किसी भी वृक्ष का पातन नहीं किया गया है।

चौथे बिंदु का ये दिया जवाब जबकि, चौथे बिंदु के जवाब में उन्होंने साल 2015-16 से 2022-23 तक काटे गए 420 पेड़ों का साल दर साल का विवरण दिया है। इसमें 398 पेड़ प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा के बताए हैं। 22 वृक्ष में 12 कंजी, 4 पुत्रंजीवा, 3 कन्नेर, 3 पापड़ी के पेड़ काटना बताया है। इनपर 75,900 रुपये जुर्माना लगाया है। कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। हल्के जुर्माने से पेड़ कटान को बढ़ावा पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता बताते हैं कि वन विभाग मामूली जुर्माना करके अवैध पेड़ कटान के मामले खत्म कर देता है। रामसर साइट सूर सरोवर पक्षी विहार में चारों ओर बाउंड्रीवाल है। वन्यकर्मी तैनात हैं। वन विभाग हल्के जुर्माना करके पेड़ कटान को बढ़ावा दे रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising