Advertising
Home Top stories 2 शादी, तीसरी से अफेयर, खेत में मिला शव: प्रेमिका बोली-...
Advertising
<

2 शादी, तीसरी से अफेयर, खेत में मिला शव: प्रेमिका बोली- दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मार डाला, 55 साल में करना चाहता था शादी – Purnia News

6
2 शादी, तीसरी से अफेयर, खेत में मिला शव:  प्रेमिका बोली- दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मार डाला, 55 साल में करना चाहता था शादी – Purnia News

2 शादी, तीसरी से अफेयर, खेत में मिला शव: प्रेमिका बोली- दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मार डाला, 55 साल में करना चाहता था शादी – Purnia News

पूर्णिया में 26 फरवरी को सईद अख्तर (55) की लाश खेत में मिली थी। मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सईद अख्तर की हत्या उसकी 28 साल की प्रेमिका शाहाना ने अपने दूसरे प्रेमी मरगूब अहमद (31) के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

.

पुलिस की पूछताछ में शाहाना ने बताया-

सईद दो शादी कर चुका था। मैं मरगूब से शादी करना चाहती थी, लेकिन सईद हम दोनों को निकाह नहीं करने दे रहा था। वो मरगूब से दूर रहने का लगातार दबाव बना रहा था। इसलिए प्लान बनाकर हमलोगों ने उसका मर्डर कर दिया।

QuoteImage

खेत में मिलने बुलाया फिर मार डाला

Advertising

23 फरवरी की रात शाहाना ने सईद को मिलने के लिए मक्के के खेत में बुलाया। प्रेमी मरगूब अहमद भी खेत में छिपा था। सईद जैसे ही शाहाना के पास पहुंचा मरगूब ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर मुंह, नाक और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश को मक्के के खेत में छोड़कर भाग निकले।

10 साल से चल रहा था अफेयर

सईद अंसारी का 10 साल से शाहाना के साथ अफेयर चल रहा था। वो दोनों लिव इन में भी रह चुके थे। इस बीच 3 साल पहले शाहाना भोंकड़ी हेबला टोला के रहने वाले मो. मरगूब के संपर्क में आई।

दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों करीब आ गए। सईद को इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन 2025 के जनवरी में सईद को शाहाना के दूसरे प्रेमी के बारे में पता चला। सईद, शाहाना पर मरगूब से अलग होने का दबाव बनाने लगा।

मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि, अमौर थाना के भतोरिया गांव में मक्का के खेत से सईद का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप अपने ही रिश्तेदारों पर लगाया था। जब पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की तो हत्या वाली जगह से तीन मोबाइल की लोकेशन की जानकारी मिली।

जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मृतक का नंबर था। पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि मृतक का महिला से काफी बातचीत होती थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

———————————————-

ये खबर भी पढ़ें

5 बच्चों के पिता की अफेयर में हत्या:GF की अश्लील तस्वीरें करता था वायरल, प्रेमिका के भाई-पिता ने मर्डर कर शव को फेंका

नालंदा में 6 दिसंबर को नहर से सड़ी गली एक शख्स की लाश मिली थी। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में खुलासा किया है। मृतक की पहचान पटना निवासी सन्नी कुमार (35) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में सन्नी की हत्या की गई है। इस मामले में प्रेमिका के पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। घटना सिलाव थाना पुलिस ने करियन्ना गांव की है। पुलिस ने बताया कि सन्नी कुमार शादीशुदा था और उसके पांच बच्चे भी हैं। उसका अफेयर शादीशुदा एक महिला से था।वह भी तीन बच्चों की मां है। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising