Advertising
Home Top stories सड़क किनारे खड़े होने वाले स्कूल वाहनों के होंगे चालान: आगरा...
Advertising
<

सड़क किनारे खड़े होने वाले स्कूल वाहनों के होंगे चालान: आगरा को जाम से मुक्त करने के लिए मेयर की पहल, कई विभागों के साथ बैठक में लिया फैसला – Agra News

4
सड़क किनारे खड़े होने वाले स्कूल वाहनों के होंगे चालान:  आगरा को जाम से मुक्त करने के लिए मेयर की पहल, कई विभागों के साथ बैठक में लिया फैसला – Agra News

सड़क किनारे खड़े होने वाले स्कूल वाहनों के होंगे चालान: आगरा को जाम से मुक्त करने के लिए मेयर की पहल, कई विभागों के साथ बैठक में लिया फैसला – Agra News

नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह।

आगरा मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा है कि नगर निगम जाम का कारण बनने वाले स्कूल वाहनों का चालान करेगा। स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने वाले वेन चालक अपने वाहनों को सड़कों के किनारे खड़ा कर शहर में जाम की स्थिति खड़ी करते हैं। खासकर एमजी रोड पर जाम की स

.

हेमलता दिवाकर, मेयर

बैठक में लिया गया निर्णय सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी में बैठक हुई। इसमें मेयर ने कहा कि स्कूली वाहनों को विद्यालय प्रशासन अपने स्कूल के अंदर खड़ा करायें न कि सड़क या फुटपाथ पर। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहन चालक स्कूल छूटने के समय से पहले ही आकर अपने वाहनों को सड़क या फुटपाथों पर लाकर खड़ा कर देते हैं। स्कूली बच्चे भी अपने दोपहिया वाहनों को स्कूल के बाहर ही खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की समस्या गहरा जाती है।

ड्राइविंग टेस्ट के बिना लाइसेंस न हों जारी 18 साल से अधिक उम्र के बच्चों को बिना ड्राइविंग टेस्ट के लाइसेंस न जारी किये जाएं। समय-समय पर संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैफिक नियमों की जानकारी बच्चों को दी जाए। इससे स्कूली बच्चों के साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। स्कूल प्रबंधन और पेरेंट्स मीटिंग की तरह ही अभिभावकों की बैठक में बुलाकर इस संबंध में चर्चा करें।

Advertising

स्कूलों की छुट्‌टी के समय में हो अंतर बैठक के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए स्कूलों की छुट्टी के समय में अंतर करने का भी सुझाव देते हुए इस बात पर भी समहमति बनी कि सभी स्कूलों के द्वारा संचालित किये जाने वाले वाहनों की सूची सर्वे कराकर तैयार कर ली जाए। स्कूल की छुट्टी के समय स्कूलों के आसपास जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही विद्यालयों के किसी अध्यापक की भी ड्यूटी लगा दी जाए जिससे वाहन लेकर आने वाले बच्चे पुलिस को देखकर असहज महसूस कर अपने वाहनों को इधर-उधर न दौड़ाएं।

ये रहे मौजूद बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के अलावा प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising