पिता नहीं हैं, मां देह व्यापार कराती है: चाची के पास भागकर पहुंची नाबालिग, 1 महीने तक दर्ज नहीं हुई FIR; कोर्ट में दर्ज कराया मुकदमा – Gaya News h3>
गया में 8वीं की छात्रा से जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। बच्ची ने अपने आरोप में कहा है कि पिता की कुछ दिनों पहले ही मौत हुई थी। इसके बाद मेरी मां मुझसे जबरन देह व्यापार कराती है। इनकार करने पर मेरी पिटाई करती है, नशे का इंजेक्शन देती ह
.
छात्रा के आरोप के मुताबिक, जब थाने में शिकायत की तो एक महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। अब पीड़िता की शिकायत पर वकील रोशन सिंह ने रविवार को कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद मानपुर के बुनियादगंज थाना ने FIR दर्ज की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित बच्ची बुनियादगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मामला तब सामने आया, जब नाबालिग ने वकील के जरिए कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने अपनी मां के अलावा अन्य तीन लोगों को भी आरोपी बनाया है, जो उसके ही गांव के हैं।
पीड़िता ने चाची से बताया- उसके साथ गलत काम हुआ है
चाची ने बताया कि ‘बच्ची घटना के बाद चिल्लाते हुए मेरे पास आई। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। हम लोगों को देखते ही बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले लोग वहां से भाग निकले। बच्ची ने तीन लोगों का नाम बताया है, जिनमें एक आरोपी का नाम चुन्नू है, जबकि दूसरे को डॉक्टर कहा जाता है, उसका नाम श्रीकांत है। तीसरे आरोपी का नाम रवि है। बच्ची ने हम लोगों को बताया है कि उसके साथ गलत काम हुआ है।
मां देह व्यापार के लिए करती है मजबूर
पीड़ित पक्ष के वकील रोशन सिंह ने कहा कि ‘पीड़िता के पिता की मौत हो गई है। सगी मां देह व्यापार के लिए मजबूर करती है। इसका विरोध करने पर घर में रस्सी से बांधकर पिटाई करती थी। कई बार नशे का इंजेक्शन और दवा भी दी थी।
परेशान होकर पीड़िता गांव की एक महिला के पास पहुंची। महिला नाबालिग को लेकर बुनियादगंज थाना पहुंची। जहां आवेदन दिया, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके बाद पीड़िता कोर्ट पहुंची।’ उन्होंने कहा कि ‘बच्ची का लगातार दो महीने तक यौन शोषण किया गया है।’
बुनियादगंज थाना में 20 दिसंबर 2024 को आवेदन दिया गया। आवेदन के बाद पुलिस ने अब तक कुछ नहीं किया है। जब पीड़िता और उसकी चाची मेरे पास पहुंची, तो डीजीपी बिहार, एसएसपी गया, IG साहब को डाक के जरिए आवेदन भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोर्ट ने केस नंबर जारी कर दिया है
वकील रोशन सिंह का कहना है कि ‘पीड़िता ने शिकायत पत्र में बताया कि मां और गांव के तीन शख्स के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था। मां ने स्कूल की पढ़ाई बंद करवा दिया है। कोर्ट की ओर से केस नंबर जारी कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।’
वहीं, बुनियादगंज थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि ‘पीड़िता की शिकायत पर फिर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।’
————————-
ये भी पढ़ें…
अफेयर में मां ने 2 बेटियों को मार डाला: बच्चियों ने नाबालिग भांजे से संबंध बनाते देखा था, बदनामी के डर से प्रेमी ने भी किया सुसाइड
पूर्णिया में सोमवार को एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दो 2 बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। एक की उम्र 4 और दूसरी की 2 साल। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों ने मां को नाबालिग भांजे के साथ शारीरिक संबंध बनाते देख लिया था। अवैध संबंध के बारे में किसी और को पता नहीं चले, इसी कारण दोनों ने मिलकर मासूमों को मार डाला। पूरी खबर पढ़िए




