देश-विदेश की 30 हस्तियों को पद्म पुरस्कार: राजस्थान की बतूल बेगम तो एमपी से जगदीश, भेरू सिंह का नाम; ब्राजील के वेदांत गुरु का भी नाम h3>
- Hindi News
- National
- 100 year old Freedom Fighter Libya Lobo Sardesai, MP Entrepreneur Shelly Holkar, Marathi Writer Maruti Bhujangrao Awarded Padma Shri
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इनमें राजस्थान की लोकगायिका बतूल बेगम को पद्म सम्मान दिया जाएगा।
लिस्ट में कुवैत के योग टीचर और ब्राजील के वेदांत गुरु का भी नाम है। मध्यप्रदेश की 3 हस्तियों को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
गोवा स्वतंत्रता आंदोलन की सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश ,दक्षिण भारतीय संगीतकार पी. दत्चनमूर्ति, नगालैंड के फल किसान एल. हैंगथिंग को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
विदेश से
Advertising
- शेख एजे अल सबा: कुवैत की योग प्रैक्टिशनर अल सबाह को योग मेडिसिन में पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया। इन्होंने अपने देश में पहला लाइसेंस प्राप्त योग स्टूडियो की स्थापना की। इसके जरिए अल सबा ने गल्फ देशों में आधुनिक विधियों से योग को बढ़ावा दिया।साथ ही शेम्स यूथ योगा की सह-स्थापना की। यह 0 से 14 साल के बच्चों के लिए एक व्यापक पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
- जोनास मैसेट: ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक गुरु बने जोनास ने भारतीय अध्यात्म, दर्शन और संस्कृति को बढ़ावा दिया। साथ ही उन्होंने वेदांत ज्ञान पर वैश्विक स्तर पर शिक्षा आसान बनाई। मैसेट ‘विष्वनाथ’ के नाम से जाने जाते हैं। 2014 में, उन्होंने विश्व विद्या की स्थापना की। इसका कार्यालय रियो डी जनेरियो में है।
एमपी से 3, उत्तराखंड, बिहार से 2-2, दिल्ली से एक को पुरस्कार
- बतूल बेगम (राजस्थान)
- एल हैंगथिंग (नगालैंड)
- जुमदे योमगम गैमलिन (अरुणाचल प्रदेश)
- जोयनाचरण बाथरी (असम)
- नरेन गुरुंग (सिक्किम)
- विलास डांगरे (महाराष्ट्र)
- डॉ. नीरजा भाटला (दिल्ली)
- निर्मला देवी (बिहार)
- भीम सिंह भावेश (बिहार)
- शैली होल्कर (मध्य प्रदेश)
- जगदीश जोशीला (मध्य प्रदेश)
- भेरू सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
- ह्यू गैंटज़र (उत्तराखंड)
- कोलीन गैंटज़र (उत्तराखंड)
- राधा बहिन भट्ट (उत्तराखंड)
- सुरेश सोनी (गुजरात)
- पंडीराम मंडावी (छत्तीसगढ़)
- हरिमन शर्मा (हिमाचल प्रदेश)
- हरविंदर सिंह (हरियाणा)
- वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर (कर्नाटक)
- पी दत्चानमूर्ति (पुडुचेरी)
- लीबिया लोबो सरदेसाई (गोवा)
- गोकुल चंद्र दास (पश्चिम बंगाल)
3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।
पिछले साल चिरंजीवी, वैजयंती माला को मिला था सम्मान पिछले साल पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, साउथ फिल्म एक्टर चिरंजीवी, एक्ट्रेस वैजयंतीमाला, भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रह्मण्यम पद्म विभूषण प्राप्त करने वाली कुछ प्रमुख हस्तियां थीं। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला जज एम फातिमा बीबी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News