Advertising
Home Top stories कानपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोरों के गैंग को पकड़ा: बाइक...
Advertising
<

कानपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोरों के गैंग को पकड़ा: बाइक चोरी करने के बाद अपने रिश्तेदारों को बेची और उनके पास गिरवी रखी, पूरा परिवार पर बैठी जांच – Kanpur News

3
कानपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोरों के गैंग को पकड़ा:  बाइक चोरी करने के बाद अपने रिश्तेदारों को बेची और उनके पास गिरवी रखी, पूरा परिवार पर बैठी जांच – Kanpur News

कानपुर पुलिस ने शातिर वाहन चोरों के गैंग को पकड़ा: बाइक चोरी करने के बाद अपने रिश्तेदारों को बेची और उनके पास गिरवी रखी, पूरा परिवार पर बैठी जांच – Kanpur News

पुलिस हिरासत में पकड़े गए शातिर वाहन चोर और बरामद स्कूटी और बाइक।

कानपुर की घाटमपुर पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों के गैंग को अरेस्ट करते हुए बड़ा खुलासा किया है। शातिर चोर बाजार और अलग-अलग जगहों से पलक झपकते ही लॉक तोड़कर दो पहिया वाहन चोरी कर लेते थे। इसके बाद शातिर गाड़ियों का नंबर बदलकर उसे अपने नजदीकी और रिश्तेदार

.

पुलिस ने चोरी की बाइक गिरवी रखने वाले रिश्तेदारों की भी शुरू की जांच

डीसीपी साउथ अशीष श्रीवास्वत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चोरी का खुलासा किया। डीसीपी साउथ ने बताया कि रविवार रात को भदरस चौराहा गजनेर पर रविवार रात को पुलिस की टीमें चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखते ही दो बाइक पर सवार चार युवक भागने लगे, पुलिस ने पीछा करके चारों को दौड़ाया और घेराबंदी करके दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रठगांव रेऊना निवासी आर्यन सचान, बिनौड़ी मोहल्ला मूसा नगर निवासी रिशू साहू और योगेंद्र विहार खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी आकाश शर्मा उर्फ लाला और लाला के मोहल्ले के ही कुलान प्रताप सिंह उर्फ बेटू को बताया। जांच में पता चला कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि चारों युवक शातिर चोर हैं। यह सभी बाजारों और अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर बाइक चोरी करते हैं।

जांच में पता चला कि शातिरों ने तीन बाइक और दो स्कूटी अपने रिश्तेदारों के यहां पर गिरवी रखी हुई है। शातिरों से पूछताछ के बाद उनके नजदीकियों व रिश्तेदारों के यहां दबिश डालकर तीन बाइक व दो चोरी की स्कूटी को बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने चारों शातिर चोरों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया।

Advertising

नजदीकी और रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच

डीसीपी साउथ ने बताया कि जिन-जिन नजदकियों और रिश्तेदारों के यहां से चोरी की बाइक बरामद हुई है। इन सभी को पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। अगर इनकी कोई संलिप्तता सामने आई तो इनकों भी अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। अगर बेगुनाह होंगे तो पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। फिलहाल सभी रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही चोरों की कॉल डिटेल समेत अन्य जांच करके गैंग में कोई और भी तो नहीं शामिल इसकी भी जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising