Advertising
Home Breaking News Hindi ग्वालियर में शादी से 4 दिन पहले बेटी की हत्या: दो...
Advertising
<

ग्वालियर में शादी से 4 दिन पहले बेटी की हत्या: दो दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था- मैं दूसरे से प्यार करती हूं; पिता ने गोली मारी – Gwalior News

5
ग्वालियर में शादी से 4 दिन पहले बेटी की हत्या:  दो दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था- मैं दूसरे से प्यार करती हूं; पिता ने गोली मारी – Gwalior News

ग्वालियर में शादी से 4 दिन पहले बेटी की हत्या: दो दिन पहले वीडियो जारी कर कहा था- मैं दूसरे से प्यार करती हूं; पिता ने गोली मारी – Gwalior News

पिता अपनी बेटी की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करना चाहता था। चेहरे पर गोली लगते ही बेटी की मौत हो गई।

ग्वालियर में एक शख्स ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्‌टा लहराता रहा है। घटना मंगलवार रात 8 बजे आदर्श नगर महाराजपुरा की है। चार दिन बाद 18 जनवरी को छात्रा की शादी होने वाली थी। पुलिस ने किसी

.

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी महाराजपुरा मौके पर हैं। हत्या के आरोपियों में युवती के चचेरे भाई का नाम भी शामिल है। दो दिन पहले ही युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मैं किसी दूसरे लड़के से प्यार करती हूं।

गोली लगते ही युवती अचेत होकर गिर पड़ी। पिता कट्‌टा और चचेरा भाई पिस्टल लेकर खड़ा था।

वीडियो में ये कहा- घरवाले रोज मारते हैं… हैलो, मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश गुर्जर है, मेरी मम्मी का नाम ममता गुर्जर है। मैं आदर्श नगर की रहने वाली हूं। आपको बताना चाहती हूं कि मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं। हमारे रिलेशन को छह साल हो गए हैं। पहले मेरे घरवालों ने शादी के लिए हां कर दी थी, लेकिन फिर मना कर दिया।

Advertising

अब वो मुझे डेली मारते भी हैं। मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे मैं प्यार करती हूं उसका नाम भीकम मावई है। वो आगरा का रहने वाला है। अगर मैं मरी या मुझे कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे घरवाले होंगे। क्योंकि वो मुझ पर डेली प्रेशर बनाते हैं किसी और से शादी करने के लिए, लेकिन मैं नहीं कर सकती।

युवती ने एक वीडियो जारी कर आगरा के युवक से रिलेशन की बात कही थी।

शादी की तैयारियां चल रही थी, पिता कट्‌टा लेकर पहुंचे महाराजपुरा आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर (20) के पिता महेश सिंह हाईवे पर महेश ढाबा का संचालन करते हैं। घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार रात करीब 8 बजे के अचानक महेश गुस्से से तमतमाता हुआ पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी।

गोली लगते ही तनु अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां बेटी तनु की लाश खून से सनी पड़ी थी। उसका चेहरा पूरा बिगड़ चुका था। पिता कट्‌टा लेकर और चचेरा भाई राहुल पिस्टल लेकर खड़ा था।

घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। तत्काल सीएसपी महाराजपुर नागेन्द्र सिंह सिकरवार स्पॉट पर पहुंचे तो महेश हवा में कट्‌टा और पिस्टल लहरा रहा था। तनु यह शादी करना नहीं चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय की गई थी। इसी को लेकर यह पूरा विवाद है। बुधवार को हल्दी व मेहंदी का कार्यक्रम होना था।

सूचना मिलते ही युवती के घर पुलिस बल और अधिकारी पहुंच गए।

हत्या के बाद भी भागा नहीं पिता बताया गया कि आरोपी महेश सिंह गुस्से का तेज है और उसे बेटी का शादी से मना करना पसंद नहीं था। पिता महेश उसे पहले भी कई बार समझा चुका था। मंगलवार रात जब वह आया तो उसकी बेटी से बहस हो गई। उसने गुस्से में यह कदम उठा दिया। हत्या करने के बाद वह कहीं भागा नहीं।

पिता गिरफ्तार, चचेरा भाई फरार सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया है कि आरोपी पिता को पकड़ लिया है, जबकि चचेरा भाई राहुल फरार है। फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है।

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News

Advertising