Advertising
Home Top stories बिहार की अनामिका ने 13,000 फीट से लगाई छलांग, रिकॉर्ड: बैंकॉक...
Advertising
<

बिहार की अनामिका ने 13,000 फीट से लगाई छलांग, रिकॉर्ड: बैंकॉक में ‘दिव्य कुंभ भव्य कुंभ’ का दिया संदेश, सबसे कम उम्र की हैं पैराट्रूपर – Jehanabad News

4
बिहार की अनामिका ने 13,000 फीट से लगाई छलांग, रिकॉर्ड:  बैंकॉक में ‘दिव्य कुंभ भव्य कुंभ’ का दिया संदेश, सबसे कम उम्र की हैं पैराट्रूपर – Jehanabad News

बिहार की अनामिका ने 13,000 फीट से लगाई छलांग, रिकॉर्ड: बैंकॉक में ‘दिव्य कुंभ भव्य कुंभ’ का दिया संदेश, सबसे कम उम्र की हैं पैराट्रूपर – Jehanabad News

बिहार की बेटी अनामिका शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अनामिका ने रविवार को बैंकॉक में महाकुंभ का झंडा लेकर 13,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। उन्होंने ‘दिव्य कुंभ भव्य कुंभ’ का संदेश देते हुए पूरे विश्व को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है।

.

सोशल मीडिया पर अब अनामिका की खूब तारीफ हो रही है। अनामिका जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के कनौली गांव की रहने वाली है। अपने जिले के साथ ही उन्होंने बिहार और पूरे देश को गौरवांवित किया है।

अनामिका ने अपनी शुरुआती शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मनौरी और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, सुलेमसराय से पूरी की। अब तक अनामिका 300 से अधिक स्काइडाइव्स कर चुकी हैं, जो उन्हें दुनिया की सबसे कम उम्र की स्काइडाइवरों में एक बनाता है।

स्काइडाइविंग से पहले अनामिका अपनी तैयारी करते हुए।

वायु सेना से रिटायर्ड हैं पिता

Advertising

अनामिका के पिता अजय शर्मा वायु सेना से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में प्रयागराज में रहते हैं। दो बेटियों में अनामिका छोटी है। उनकी इस उपलब्धि पर न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

2024 में भी बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि अनामिका जब 10 साल की थी, तब उसने पहली स्काई जंपिंग की थी। उनके पिता ने उन्हें ट्रेनिंग दी है। वहीं, इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से पहले भी अनामिका के नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं। वह 2024 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

अनामिका ने साल 2023 में विंगसूट रेडियो जंप और 2022 में विंगसूट स्विंग जंप करते हुए एक और कीर्तिमान स्थापित किया था, जो बेहद हैरतअंगेज और जोखिम भरा स्काई डाइविंग छलांग था। दोनों जंप 14,000 फीट की ऊंचाई से किया गया था।

महाकुंभ का झंडा लिए आसमान में उड़ते हुए अनामिका।

20 साल की उम्र में लाइसेंसधारी स्काइडाइवर

अनामिका ने 20 साल की आयु में यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यूएसपीए) की सी-कैटेगरी में स्काइडाइविंग लाइसेंसधारी बनीं। इससे वह भारत की सबसे कम उम्र की लाइसेंसधारी स्काइडाइवर बन गईं हैं। अनामिका ने 2023 में विंगसूट पायलट के साथ टीएसी-750 विमान से छलांग लगाकर इतिहास रच दिया था। अनामिका ने 13,000 फीट की ऊंचाई से विंगसूट पायलट के साथ छलांग लगाई और 6,000 फीट पर उनके ऊपर से छलांग लगाकर, 4,000 फीट पर पैराशूट खोलकर सफल लैंडिंग की थी। यह रेडियो स्काइडाइविंग जंप उनके साहस और तकनीकी कौशल का प्रतीक है।

यह कारनामा अब तक भारत की किसी महिला स्काइडाइवर ने नहीं किया था। उन्होंने यह छलांग टीएसी-750 विमान से लगाई, जिसे साहसिक खेलों में एक विशेष उपलब्धि माना जाता है।

10 साल की उम्र से अनामिका अपने पिता से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी थी।

सबसे कम उम्र की पैराट्रूपर बनने का गौरव हासिल किया

ग्रामीण अनूप शर्मा के अनुसार, अनामिका का ननिहाल झारखंड के मोकामा के चिंतामणिचक में है। वे चिंतामणिचक निवासी आनंद प्रसाद सिंह की नतिनि हैं। अनामिका ने स्काई जंपिंग में अपनी सफलता के झंडे गाड़ते हुए भारत की सबसे कम उम्र की पैराट्रूपर बनने का गौरव हासिल किया है।

ग्रामीण अनूप का कहना है कि अनामिका ने अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने युवा पीढ़ी के लिए एक नई मिसाल कायम की है, जो दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद अनामिका को बधाइयां मिल रहीं हैं।

गांव और परिवार में खुशी का माहौल

अनामिका की इस उपलब्धि पर कनौली गांव और उनके ननिहाल चिंतामणिचक में जश्न का माहौल है। ग्रामीण उनकी उपलब्धि को गर्व का विषय मानते हुए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। उनके पिता अजय शर्मा को भी लोग इस कामयाबी के लिए बधाई दे रहे हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising