वरीय अधिकारी से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो पाकर खिल उठे चेहरे h3>
सीतामढ़ी में आकांक्षी जिला कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ। डीएम रिची पांडेय ने अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया। सभी सूचकांकों के शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर…
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 18 Oct 2024 06:47 PM
Share
सीतामढ़ी। समाहरणालय के परिचर्चा भवन में शुक्रवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम तथा आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान का समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डीएम रिची पांडेय ने आकांक्षी जिला के संतृप्त सूचकांकों को लेकर अभियान से जुड़े अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मां जानकी उद्भव का मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही अभियान में डंडिकेटर के शतप्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर डीएम के द्वारा प्रशन्नता जाहीर किया गया। वहीं वरीय अधिकारी से प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो पाकर अधिकारी व कर्मियों का चेहरा खिल उठा। साथ ही संपूर्णता अभियान से जुड़े जिला और प्रखण्ड के सभी 6- 6 इंडिकेटर के शत प्रतिशत पूर्ण होने पर सभी विभागों के सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों का हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला योजना पदाधिकारी सह नीति के जिला नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन व पिरामल के प्रभाकर कुमार के द्वारा किया गया।
अभियान में आकांक्षी जिला के इन सभी संतृप्त सूचकांकों के हुए कार्य पूरा:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सबों के सहयोग से आकांक्षी जिला के सभी संतृप्त सूचकांकों में सभी गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में एएनसी रजिस्ट्रेशन, 9- 11 माह के सभी बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण, सभी गर्भवती माताओं को पूरक पोषाहार की निश्चितता, मिट्टी के नमूनों का जांच और किसान को सोइल हेल्थ कार्ड की उपलब्धता, सभी माध्यमिक विद्यालयों में बिजली की उपलब्धता और नामांकन के प्रथम माह में बच्चों को पाठ्य पुस्तक की उपलब्धता की गयी। इसके अलावे आकांक्षी प्रखण्ड के संपूर्णता अभियान के सभी सूचकांकों की संतृष्तता पूर्ण की गयी है।
मौके पर एनसीडीओ डॉ. सुनील कुमार सिन्हा, डीआईओ डॉ. मुकेश कुमार,डीपीएम असित रंजन,डीपीओ आयुष कुमार, एपीओ भारत भूषण, आईसीडीएस से डीपीओ कंचन गिरि, डीसी रूपम रॉय, जीविका से डीपीएम, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, प्रतीक कुमार, मनोज कुमार समेत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबन्धक, प्रखण्ड समुदायिक उत्प्रेरक आदि मौजूद थे।
Advertising
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News