छात्राओं को दी गई स्मार्ट फोन के दुष्प्रभावों से बचाव की जानकारी h3>
सीतामढ़ी में, महिला थाना और बचपन बचाओ आंदोलन ने किशोरियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में स्मार्टफोन के आपराधिक प्रयोग और नारी शक्ति पर चर्चा की गई। छात्राओं को अनजान नंबरों से…
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीWed, 16 Oct 2024 06:49 PM
Share
सीतामढ़ी। वरीय पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) मो. नजीब अनवर के नेतृत्व में महिला थाना, सीतामढ़ी एवं स्वयंसेवी संगठन बचपन बचाओ आंदोलन ने किशोरियों को जागरूक किया। उन्हें परिस्थितिजन्य संवेनशीलता उत्पन्न करते हुए स्र्माटफोन का आपराधिक प्रयोग से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन शहर के राजोपट्टी स्थित ओरिएंटल विद्यालय में किया गया। आयोजन महिला थाना की अपर थानाध्यक्ष सह बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी रश्मि कुमारी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किया गया। सशक्तीकरण सभा में अपर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी के द्वारा छात्राओं को नारी शक्ति, आत्म रक्षा और सेल फोन का आपराधिक प्रयोग करते हुए उनके उपकरण/इंटरनेट/मल्टीमीडिया सेल फोन का साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम की घटना पर हम सभी जागरूक रहकर रोक सेल फोन का आपराधिक प्रयोग पर लगा सकते है। हमें किसी अनजाने नम्बर से आने वाले फोन से हमेशा सतर्क रहना चाहिए। सोशल साईट पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का फोटो, वीडियो आदि शेयर नहीं करना चाहिए उनके द्वारा छात्राओं को सुरक्षा हेतु साइबर अपराध से बचने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, इस्टाग्राम, टेलीग्राम में अंजान व्यक्ति से फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करने की सलाह दी गई साथ ही किसी प्रकार के उत्पीड़न, लैंगिक शोषण होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की जानकारी दी गई। सभा में बचपन बचाओ आंदोलन के वरिष्ठ स. प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी के द्वारा छात्राओं को विस्तृत रूप से साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु जानकारी दी गई उनके द्वारा बताया गया कि सक्रिय मानव तस्कर सोशल साईट के माध्यम से बाल दुर्व्यपार के उद्वेश्य से नाबालिग बच्चियों को प्रलोभित करते है इससे बचाव हेतु हमसभी को सामूहिक रूप से एक दुसरे को हमेशा जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने मिलकर साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
मौके पर सहायक अवर निरीक्षक रंजू कुमारी , बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि शिव शंकर ठाकुर, शिक्षिका आशा कुमारी , शिक्षक चंद्र शेखर मिश्रा सहित छात्रा सशक्तीकरण सभा में शामिल हुए।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News