Advertising
Home Top stories 687 परिवारों को 01 करोड़ 65 लाख 90 हजार की राशि वितरित
Advertising
<

687 परिवारों को 01 करोड़ 65 लाख 90 हजार की राशि वितरित

4
687 परिवारों को 01 करोड़ 65 लाख 90 हजार की राशि वितरित

687 परिवारों को 01 करोड़ 65 लाख 90 हजार की राशि वितरित

सीतामढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में 1650.33 करोड़ की राशि वितरित की गई। इस योजना के तहत 687 परिवारों को 1.65 करोड़, 614 जीविका समूहों को 9.22 करोड़ और 153 समूहों…

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीMon, 7 Oct 2024 06:29 PM
share Share

सीतामढ़ी। पटना में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के समारोह में ग्रामीण परिवार के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को गति प्रदान करने के लिए वित्तीय समावेशन एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना के अंतर्गत कुल 1650.33 करोड़ की राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया और हर जिले के हिस्से की राशि/ निधि जिले के समबन्धित जिलाधिकारी द्वारा योजना के लाभार्थियों को डमी चेक के माध्यम से सौंपा गया। सीतामढ़ी जिलान्तर्गत कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रिची पांडेय द्वारा निधियों का हस्तांतरण किया गया। सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत व्यवसाय विविधिकरण के लिए कुल 687 लक्षित परिवारों को 01 करोड़ 65 लाख 90 हजार की राशि वितरित की गई। वहीं 614 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के द्वारा आर्थिक सहयोग के दृष्टिगत 9 करोड़ 22 लाख रुपया की राशि प्रदान किया गया और 153 जीविका स्वयं सहायता समूह एवं 159 ग्राम संगठनों को सीआईएफ के रूप में 09 करोड़ 47 लाख 60 हजार की राशि वितरित की गई। डीएम द्वारा जीविका दीदियों को सौंपे गए कुल 20 करोड़ 35 लाख 50 हजार रूपए की राशि जिले के ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहित करेगी तथा आर्थिक रूप से उन्हें सबल बनाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 3881 लाभुकों के बीच प्रथम किस्त की राशि प्रति लाभुक चार हजार के रूप में कुल 01 करोड़ 55 लाख 24 हजार रुपए की स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सीतामढ़ी जिला में 4496 लाभुकों के बीच 05 करोड़ 40 लाख की राशि हस्तांतरित की गई। उपरोक्त वित्तीय सहायता सीतामढ़ी जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दी गई है। यह पहल समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनन राम, डीपीआरओ कमल सिंह, डायरेक्टर डीआरडीए, जीविका परियोजना प्रबंधक उमाशंकर भगत, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शंकर शंभू, सुधीर कुमार राय और धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक के साथ जीविका के अन्य कर्मी एवं जीविका दीदियां उपस्थित थी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising