Advertising
Home Top stories प्रशासनिक सख्ती के बीच प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हुई शुरू
Advertising
<

प्रशासनिक सख्ती के बीच प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हुई शुरू

5
प्रशासनिक सख्ती के बीच प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हुई शुरू

प्रशासनिक सख्ती के बीच प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हुई शुरू

युवा लीड… मॉनिटरिंग करने का दिया निर्देश आठवीं तक की परीक्षा में साढ़े… मॉनिटरिंग करने का दिया निर्देश आठवीं तक की परीक्षा में साढ़े

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 18 Sep 2024 02:04 PM
share Share

बेगूसराय/भगवानपुर। हिटी। सभी प्रारंभिक स्कूलों में वर्ग आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी। इस परीक्षा में वीक्षण कार्य के लिए प्रधानाध्यापक एवं संबंधित वरीय शिक्षक को छोड़ कर शेष सभी शिक्षकों को विद्यालय के आसपास के विद्यालयों से प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा में करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा की पवित्रता के लिए विद्यालयों में परीक्षा के अनुश्रवण के लिए डीईओ ने प्रखंडवार अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। इसके अलावा बीईओ व बीपीएम को भी अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने उड़नदस्ता का गठन किया है। प्रखंडों में बीडीओ, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी, अनुमंडल में एसडीओ व डीसीएलआर तथा जिला से प्रखंडों में वरीय अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त जिलास्तरीय अधिकारी को इसमें शामिल किया गया है। परीक्षा का कार्यक्रम 18 सितंबर को पहली पाली में तीसरी से 8वीं कक्षा के बच्चों की पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान एवं दूसरी पाली में छठी से 8वीं कक्षा के बच्चों की विज्ञान की परीक्षा ली गयी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक19 सितंबर को पहली पाली में तीसरी से 8वीं कक्षा के बच्चों की राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं दूसरी पाली में छठी से 8वीं कक्षा के बच्चों की संस्कृत की परीक्षा होगी। 20 सितंबर को पहली पाली में मकतब एवं मदरसा छोड़ कर शेष सभी विद्यालयों में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की भाषा (हिन्दी-उर्दू) की मौखिक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में मकतब एवं मदरसा छोड़ कर शेष सभी विद्यालयों में सह-शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन होगा। वहीं 21 सितंबर को पहली पाली में तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों की भाषा (हिन्दी व उर्दू) एवं दूसरी पाली में छठी से 8वीं कक्षा के बच्चों की भाषा (हिन्दी व उर्दू) की परीक्षा होगी। 22 सितंबर को पहली पाली में मकतब और मदरसों में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों की भाषा (हिन्दी-उर्दू) की मौखिक परीक्षा होगी एवं दूसरी पाली में सह-शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन होगा। 23 सितंबर को पहली पाली में तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों की अंग्रेजी एवं दूसरी पाली में छठी से 8वीं कक्षा के बच्चों की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 24 सितंबर को पहली पाली में तीसरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों की गणित एवं दूसरी पाली में छठी से 8वीं कक्षा के बच्चों की गणित की परीक्षा होगी। 25 सितंबर को जिउतिया का अवकाश रहेगा। 26 सितंबर को पहली पाली में पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की गणित की मौखिक परीक्षा और द्वितीय पाली में पहली और दूसरी कक्षा की अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा होगी। छात्र-छात्राओं को मिशन दक्ष के तहत देंगे आवश्यक सहयोग प्रारंभिक व मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को कहा गया है कि शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में शैक्षिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को मिशन दक्ष के तहत विशेष कक्षा आयोजित कर आवश्यक सहयोग देंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपी की जांच निकट के कॉप्लेक्स रिसोर्स सेंटर में की जाएगी। वर्ग एक के छात्रों का मूल्यांकन मूल विद्यालय में ही किया जाएगा। 30 सितंबर तक कॉपी की जांच की जाएगी। पांच अक्टूबर को शिक्षक अभिभावक बैठक में प्रगति कार्ड को शेयर किया जाएगा। वीक्षण का कार्य दूसरे विद्यालय के शिक्षक करेंगे। एचएम को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के आयोजन का निर्देश दिया गया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising