मासिक अपराध गोष्ठी में थानेदारों पर जमकर बरसे एसपी h3>
सीतामढ़ी। जिले के कई थानों के शिकायतकर्ता बार-बार कार्यालय में आकर उनके केस में कार्रवाई नही किए जाने की शिकायत कर रहे है। इससे पुलिस-पब्लिक के बेहतर संबंध बनाने के प्रयास को धुमिल कर रही है। शिकायतकर्ताओं की बात सुनकर उसपर यथांसभाव त्वरित कार्रवाई कर उन्हें संतोष दिलाए, अन्यथा थानेदार खुद पर कार्रवाई के लिए तैयार रहे। बच्चों व महिलाओं के अपहरण के मामले भी कार्रवाई करने में सुस्ती बरती जा रही है। इससे कांडों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इन मामलों में कांड दर्ज करने के बाद से कार्रवाई में जुट जाए और शीघ्र अपहृत को बरामद करें, इन कांडों में शिथिलता बरतने पर संबंधित थानेदार व अनुसंधानकर्ता पर कार्रवाई की जायेगी। उक्त बातें कलेक्ट्रेट स्थित परिचर्चा भवन में शनिवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा के दौरान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने थानाध्यक्षों से कहीं। थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए एसपी तेवर कड़े हो गए। एक के बाद एक थानाध्यक्ष से सवाल दागते हुए फटकार लगायी। वहीं हाल के दिनों में इन थाना क्षेत्रों में गंभीर कांड घटित हुए, वहां के थानेदारों से केस में कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए जमकर फटकार लगाया। साथ ही जल्द से जल्द अनसुलझे गंभीर कांडों के उद्भेदन का टास्क देते हुए थानेदारों को चेतावनी दी कि कांडों के उद्भदेन में विफल रहने पर कार्रवाई की जायेगी। एसपी ने समीक्षा के दौरान सभी थानाध्यक्षों को करें शब्दों में बताया कि शराब मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी किसी भी किमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। कुछ थानाध्यक्ष के द्वारा शराब की कम बरामदगी को लेकर जमकर फटकार लगाते हुए अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की बात कहीं। वहीं क्षेत्र में शराब और शराब माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसपी ने थानेदारों को गंभीर कांडों के उद्भेदन के अलावा, लंबित कांडों का निष्पादन में तेजी लाने, वारंटियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने और मठ-मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बैठक में सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा, एसडीपीओ सदर-2 आशीष आंनद, सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, बेलसंड थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद, डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, बैरगनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, पुनौरा थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष ओपी प्रभारी मौजूद थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News