1 Kg से साइखोम मीराबाई चानू चूकीं, 100 ग्राम से विनेश फोगाट बाहर; एक ही दिन में भारत को दो झटके h3>
Vinesh Phogat News: पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार को भारत को दो बड़ी निराशाएं हाथ लगीं। एक ओर जहां स्टार रेसलर विनेश फोगाट वजन के चलते अयोग्य घोषित हो गईं। वहीं, वेटलिफ्टिंग में साइखो मीराबाई चानू भी मेडल से चूक गईं। हालांकि, उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। गुरुवार को भाला फेंक के फाइनल में नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक का प्रदर्शन दोहरा सकते हैं और भारत के खाते में एक और बड़ा मेडल जुड़ सकता है।
100 ग्राम से बाहर हुईं फोगाट
50 किलो कुश्ती के फाइनल मैच से कुछ घंटों पहले ही फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। इसके चलते वह अयोग्य घोषित हो गईं। कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली फोगाट पहली भारतीय महिला थीं। इससे पहले सिर्फ साक्षी मलिक ही 2016 में भारत को महिला कुश्ती में पदक दिला सकी थीं।
पीटीआई भाषा के मुताबिक, एक भारतीय कोच ने कहा ,’सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।’ भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हुए कहा, ‘हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है। पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उसका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया।’
6 अगस्त यानी मंगलवार को ही फोगाट ने एक के बाद एक तीन जीत हासिल कर भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी थीं। उन्होंने दिन की शुरुआत ओलंपिक चैम्पियन जापान की युई सुसाकी को हराकर की। इसके बाद क्यूबा की यूसनेलिस गुजमान को फाइनल का रास्ता साफ कर लिया था। बुधवार को उनका मुकाबला अमेरिका की सारा हिल्डब्रांट से होना था।
क्या हैं नियम
युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWU) के नियमों के अनुसार पहलवान को वजन कराने की अवधि में कई बार अपना वजन कराने का अधिकार होता है। नियम के अनुसार)’ अगर कोई खिलाड़ी पहली और दूसरी बार वजन कराने के समय उपस्थित नहीं होता या अयोग्य होता है तो उसे स्पर्धा से बाहर कर दिया जायेगा और वह आखिरी स्थान पर रहेगा। उसे कोई रैंक नहीं मिलेगी।’
मीराबाई चानू 1 किलो से चूकीं
तीसरा ओलंपिक खेल रहीं मीराबाई चानू 49 किलो वर्ग में चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाया, जिसमें 88 किलो स्नैच और 111 किलो क्लीन एंड जर्क था। जबकि, प्रथम रहीं चीन की होउ झीहुई ने 206 किलो वजन उठाकर पहले स्थान पर रहीं। 205 किलो उठाकर रोमानिया की मिहायला कैम्बी दूसरे और 200 किलो के साथ थाईलैंड की सुरोदचाना खामबाओ तीसरे स्थान पर रहीं।
Advertising