लोकाइन के तेबर पड़े ठंडे, किसानों के साथ अधिकारियों को मिली चैन h3>
लोकाइन के तेबर पड़े ठंडे, किसानों के साथ अधिकारियों को मिली चैन उदेरा बियर से नहीं छोड़ा जा रहा पानी, घट रहा है जलस्तर टूटे तटबंधों की मरम्मत होने के बाद खेतों में पानी का फैलाव रुका बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। दो दिन पहले हिलसा, एकंगरसराय और करायपरसुराय के दो दर्जन गांवों के सैकड़ों एकड़ में लगी फसलों को जलमग्न करने वाली लोकाइन नदी के तेबर धीरे-धीरे ठंडे पड़ते जा रहे हैं। छह स्थानों पर टूटे तटबंधों की मरम्मत होने के बाद कई गांव व खेतों में फैला बाढ़ का पानी तेजी से निकल रहा है। उदेरा स्थान बियर से फल्गु नदी का पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे लोकाइन का जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को राहत मिली है। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की सेवा व मदद में जुटे पदाधिकारियों को भी चैन मिली है। गांवों से पानी निकलने और स्थिति समान्य के कारण जिला प्रशासन द्वारा मंडाच्छ और सोहरापुर में खोले गये सामुदायिक किचेन को बंद कर दिया गया है। बाढ़ की चिंता के बीच किसान धान की रोपनी करने में जुट गये हैं। हालांकि, मंगलवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा है। रुक रुककर बारिश होती रही। इससे लोकाइन के जलस्तर में इजाफा होने की आशंका बढ़ गयी थी। ऐसे में मरम्मत किये गये तटबंधों पर दबाव बढ़ने की संभावना थी। राहत यह कि बारिश होने के बावजूद जलस्तर में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने से बाढ़ आपदा से निपटने में जुटे पदाधिकारी और किसानों को बड़ी राहत मिली है। अस्थावां में अधिकारियों के साथ बैठक में एसडीओ की बाढ़ की तैयारी की समीक्षा फोटो अस्थावां – अस्थावां प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की तैयारी की समीक्षा करते एसडीओ अभिषेक पलासिया। अस्थावां, निज संवाददाता। अस्थावां प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को एसडीओ अभिषेक पलासिया ने प्रखंडस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से निपटने की चल रही तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा के दौरान जिन-जिन स्थानों पर सामुदायिक किचेन बनना, उन स्थलों का ठीक तरीके से चयन कर तैयार पूरी कर लें। पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक में पूरी तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर बाढ़ की समस्या आती है तो इससे निपटने के लिए भावित इलाकों में सामुदायिक किचेन, टेंट, शौचालय, पानी, चिकित्सा और दवा का पुख्ता इंतजाम रखें। मौके पर बीडीओ सीमा कुमारी, एमओ विकास सिंह, बीपीआरओ महेंद्र कुमार पाण्डेय, सांख्यिकी पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौधरी, बीएओ विनोद रविदास, अंचल के प्रधान लिपिक कुंदन कुमार, कन्या मध्य विद्यालय की एचएम प्रतिमा कुमारी,जियर हाई स्कूल के रघुनंदन पासवान,पेशौढा प्राथमिक विद्यालय के मुकेश कुमार, अकबरपुर स्कूल के शिवधर पासवान, संजीव कुमार, फैजुल हसन, राधाकांत, महेश पासवान, बाल्मीकि प्रसाद, शंकर कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, नीलम कुमारी आदि मौजूद थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News