पूर्व मंत्री की बहू ने आशिक के मर्डर के लिए दी 10 लाख की सुपारी, लेकिन शूटरों ने बीवी पर बरसाई गोलियां h3>
ऐप पर पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर मालीघाट निवासी संस्कृति वर्मा की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना की मास्टरमाइंड पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुरेश शर्मा की बहू रूपा है। वह फिलहाल शहर से फरार है और पुलिस उसकी धरपकड़ में लगी हुई है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि रूपा शर्मा ने संस्कृति की हत्या के लिए 10 लाख रुपए में शूटर को सुपारी दी थी। रूपा के संस्कृति के पति आर्यन वर्मा से संबंध थे। इसका संस्कृति विरोध कर रही थी। रूपा ने जलन एवं दुर्भावना में संस्कृति की हत्या की साजिश रची। फिलहाल पुलिस ने वारदात में शामिल एक शूटर और तीन सेटर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की धरपकड़ जारी है।
आर्यन की बर्थडे पार्टी में रूपा का उससे विवाद हो गया था। तभी उसने ठान लिया था कि वह उससे बदला लेगी। रूपा ने शुरुआत में आभिनीत से आर्यन की हत्या के लिए कहा था, लेकिन जब वह नहीं मिला तो संस्कृति की हत्या की सुपारी दे दी। इसके बाद 25 जून को तीनों शूटर संस्कृति का पीछा करते रहे। उसके साथ स्कूटी पर बच्चा बैठा था। इसलिए शूटर बच्चे के जाने का इंतजार करते रहे। बेला रोड में संस्कृति अपने बेटे को मां के घर छोड़कर स्कूटी से आगे बढ़ी। इसी दौरान फेज वन में गणेश मसाला फैक्ट्री के पास शूटरों ने घेरकर गोली मारी। हेलमेट पहने होने के कारण सिर में नहीं मार सके थे गोलियां। वारदात को अंजाम देते समय दो बार गोलियां भी जाम हुई थीं।
एजेंसी के स्टाफ के जरिए शूटरों का हुआ बंदोबस्त
रूपा ने अपने वाहन एजेंसी के स्टाफ तुषार के जरिए अभिनीत से बात की। उसने अभिनीत से कहा कि हत्या के लिए शूटर लाए। इसमें जो खर्च होगा वह दिया जाएगा। अभिनीत ने पहले 12 लाख मांगे, लेकिन 10 लाख रुपए की सुपारी पर बात तय हुई। अभिनीत ने भोपाल में बैंक लूट के मास्टरमाइंड मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर निवासी शिवशेख रंजन के जरिए तीन शूटर का इंतजाम किया। वैशाली के सराय थाना के पौरा तिवारी टोला निवासी शूटर कृष्णकांत मिश्रा, रौशन व बबलू को हत्या का काम सौंपा गया। तीनों को साढ़े तीन लाख रुपए पेशगी दी गई।
बोली बहन मानते हो तो यह काम करवा दो
अभिनीत व कृष्णकांत ने मीडिया के सामने गुनाह कबूल किया। अभिनीत ने कहा कि रूपा ने उसे कॉल कर कहा कि यदि वह उसे अपनी बहन मानता है तो यह काम करवा दे। इसके बाद उसने शिवशेख रंजन से बात की और वैशाली के तीन शूटर लाए गए। अभिनीत ने शूटर को बताया था कि रूपा उसकी बहन है। उसे बहन का बदला लेना है। कृष्णकांत ने मीडिया के सामने वारदात की पूरी कहानी बताई।
पैसे मांग रहे थे शूटर, बंद था रूपा का फोन
तुषार ने कबूल किया है कि रूपा ने उससे शूटर का इंतजाम करने को कहा था। अभिनीत उसका भी परचित था। उसने रूपा की अभिनीत से बात कराई। वारदात के बाद शूटर बाकी पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। उसने रूपा से संपर्ककरने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन 26 जून से लगातार बंद आ रहा था।
Advertising
इनकी हुई गिरफ्तारी
मनियारी के छितरौली निवासी अभिनीत कुमार, पुरुषोत्तमपुर निवासी शिवशेख रंजन, सदर थाना के रामदयालु भिखनपुर निवासी तुषार कुमार और वैशाली जिले के सराय थाना के पौरा तिवारी टोला निवासी कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। शूटर रौशन, बब्लू व रूपा शर्मा फरार हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News